Hanuman Chalisa

हिन्दी बाल गीत : 'अ' अनार का पाठ

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
'अ' अनार का पाठ सीख ले,
प्यारी चिड़िया रानी।
कविता लिखना, गजलें कहना,
सीख अरी महारानी।


 
पढ़ने-लिखने से सीखेगी,
तू भी दुनियादारी।
अनपढ़ है री अरी चिरैया, 
फिरती मारी-मारी।
 
बोली चिड़िया अरे अनाड़ी,
मैं बचपन से शायर।
सुना नहीं क्या चूं-चूं, चीं-चीं,
चों-चों का मेरा स्वर।
 
जब हम सब कोरस में गाते,
सुन्दर मीठे गाने।
पेड़ों के पत्ते लग जाते, 
ताली मधुर बजाने।
 
पाठ तुम्हें पुस्तक वाले ही, 
बच्चों सदा सुहाते।
अरे मुझे तो गणित गगन से, 
धरती तक के आते।
 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Rani Durgavati: रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस: इतिहास की वीर नायिका को नमन

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि, जानें 5 अनसुने तथ्य

रानी दुर्गावती के बलिदान की कहानी की 3 खास बातें

Sanjay Gandhi: पुण्यतिथि विशेष: संजय गांधी कौन थे, जानें राजनीति में उनका योगदान

'अष्टांग योग गीत'

अगला लेख