बाल कविता : एक जरा-सा बच्चा

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
एक जरा-सा बच्चा घर का,
   सब माहौल बदल देता है। 
 

 
   बच्चे का कमरे में होना,
   है खुशियों का एक खिलौना।
   उछल कूद कितनी प्यारी है,
   जैसे जंगल में मृग छोना।
   बच्चों का हंसना मुस्काना,
   भीतर तक संबल देता है।
 
   हा हा ही ही हू हू वाली,
   योग साधना बहुत सबल है।
   सत मिलता है चित मिलता है,
   और आनंद इसी का फल है।
   निर्मल मन से फूटा झरना,
   कितना मीठा जल देता है।
 
   बच्चे सदा आज में जीते,
   कल की चिंता उन्हें कहां है।
   नहीं बंधे हैं वह बंधन में,
   उनका तो संपूर्ण जहां है।
   जितनी देर रहो उनके संग,
   खुशियां ही हर पल देता है।
 
   कहां द्वेष है?कहां जलन है?
   बच्चों के निर्मल से मन में।
   अल्लाह ईसा राम लिखा है,
   उनके तन-मन के कण-कण में।
   बच्चों के पल-पल का जीवन,
   सब प्रश्नों के हल देता है।
           
Show comments

खाने में नमक की जगह मिलाएं ये चीज़ें, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कम

क्या होता है डेवलपमेंट ट्रॉमा डिसऑर्डर? जानें बच्चों में दिखाई देने वाले इसके लक्षण

नन्ही-सी राजकुमारी के लिए चुनिए यूनीक और मीनिंगफुल नाम

आपकी दिनचर्या में दिखते हैं डायबिटीज के ये 8 लक्षण, जानें बचाव के उपाय

क्यों बुखार आने पर बच्चों के पैरों में होता है दर्द? जानिए इसका कारण और समाधान

पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनसेंग का सेवन, जानें 10 फायदे

पुरुष Intimate Hygiene के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, नहीं होगा कोई संक्रमण

10 दिन के अंदर काटते रहें बच्चे के नाखून वरना हो सकते हैं ये 5 नुकसान

मत विभाजन का रुकना 2024 में महत्वपूर्ण निर्णायक मुद्दा है!

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है Puppy Yoga, जानें इसे करने का सही तरीका