15 अगस्त, स्व‍तंत्रता दिवस पर कविता : इसी देश में

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
सोमवार, 12 अगस्त 2024 (11:57 IST)
इसी देश में कृष्ण हुए हैं,
इसी देश में राम।
सबसे पहिले जाना जग ने,
इसी देश का नाम।
 
इसी देश में भीष्म सरीखे,
दृढ़ प्रतिज्ञ भी आए।
इसी देश में भागीरथजी,
भू पर‌ गंगा लाए।
 
इसी देश में हुए कर्ण से,
धीर-वीर धन‌ दानी।
इसी देश में हुए विदुर से,
वेद व्यास से ज्ञानी।
 
सत्य अहिंसा प्रेम सिखाना,
इसी देश का काम।
इसी देश में वीर शिवाजी,
सा चरित्र भी आया।
 
छत्रसाल जैसा योद्धा भी,
भारत ने उपजाया।
संरक्षण सम्मान सहित है,
शरणागत को देता।
 
जिसकी रक्षा में यह भारत,
लगा जान तक‌ देता।
इसी देश में मात-पिता हैं,
होते तीरथ धाम।
 
इसी देश में हर बेटी है,
दुर्गा की अवतारी।
सावित्री सीता की प्रतिमा,
भारत की हर नारी।
 
वचन दिया तो उसे निभाने,
सिर भी कटवा देते।
भरत भूमि के वीर पुत्र हैं,
इस धरती के बेटे।
 
यहां भुगतना पड़ा दुष्ट को,
पापों का परिणाम।
 
इसी देश में कौशल्या सी,
माताएं जनमी हैं।
मातु यशोदा देवकी मां की,
यही कर्म भूमि है।
 
ध्रुव प्रह्लाद सी दृढ़ प्रतिग्य,
भारत मां की संताने।
महावीर गौतम गांधी भी,
जन्मे भारत मां ने।
 
मनुज धर्म की रक्षा के हित,
हुए घोर संग्राम।
दया धर्म ईमान सचाई,
हमने कभी ना छोड़ी।
 
प्रेम अहिंसा पर सेवा की,
डोर हमेशा जोड़ी।
किसी पीठ पर धोखे से भी,
वार किया ना हमने।
 
सदा सामने खड़े हुए हम,
युद्ध भूमि में लड़ने।
भले हानियां लाख उठाईं,
सहे दुखद अंजाम।

(यहां पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

जानिए कैसे मंगोल शासक अल्तान खान की वजह से शुरू हुई थी लामा परंपरा? क्या है दलाई लामा का इतिहास

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

ग्लूटाथियोन बढ़ाने के लिए इंजेक्शन या दवाइयां खाने से बेहतर है खाएं ये फल और सब्जियां, जानें कुदरती उपाय

सावन मास में शिवजी की पूजा से पहले सुधारें अपने घर का वास्तु, जानें 5 उपाय

सिरदर्द से तुरंत राहत पाने के लिए पीएं ये 10 नैचुरल और स्ट्रेस बस्टर ड्रिंक्स

सभी देखें

नवीनतम

बारिश में जॉगिंग या रनिंग करना कितना सेफ है? जानिए फायदे, खतरे और जरूरी सावधानियां

बिस्किट और टोस्ट नहीं, चाय के साथ ये 5 टेस्टी और हेल्दी फूड्स हैं बेस्ट स्नैक

शिक्षाप्रद कहानी: तेनालीराम की चतुरता से बची राजा की जान

फिटनेस के जुनून से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, वर्कआउट के समय जरूरी है ये सावधानी

गुरु अध्यात्म की ज्योति हैं, गुरु हैं चारों धाम...अपने गुरु का खास अंदाज में करें सम्मान, भेजें ये विशेष शुभकामना सन्देश

अगला लेख