मनोरंजक कविता : दम होता है सत्य बात में....

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
बात 1953 या 54 की है। मैं सागर जिले के रहली नामक स्थान में रहता था। मेरे सहपाठी की 7 वर्षीय‌ छोटी बहन लच्छो टमाटर बेचने आई। भाव 2 पैसे सेर‌ था। मोहल्ले वालों ने उसे फुसलाकर 1 पैसे सेर के भाव से सब टमाटर खरीद लिए। उसके बाद? आंखों देखा हाल।
 

 
लच्छो आई टमाटर बेचे, 
दो आने में सारे बेचे।
 
एक सेर का पैसा एक, 
कितना सुंदर सस्ता रेट।
 
मिले आठ पैसे ही उसको, 
आठ सेर बेचे थे सबको।
 
जब उसकी मां लड़ने आई, 
सबको जोरों से चिल्लाई।
 
इतने सस्ते लिए टमाटर, 
आई नहीं शरम रत्तीभर।
 
छोटी बच्ची को लूटा है, 
सब्र बांध का अब टूटा है।
 
दो पैसे हैं सेर टमाटर, 
बाकी पैसे दो ला लाकर।
 
पैसे अगर नहीं दे पाए, 
यह डंडा हम लेकर आए।
 
सभी टमाटर लेने वाले, 
डर से अस्त्र-शस्त्र सब डाले।
 
दौड़े-दौड़े घर में आए, 
बाकी पैसे झटपट लाए।
 
लच्छो को दे दिए हाथ में, 
दम होता है सत्य बात में।
 
ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 
Show comments

गर्मियों में इन 10 बीमारियों का खतरा रहता है सबसे ज्यादा, जानें कैसे करें बचाव

गर्मियों में भेज रहे हैं बच्चे को स्कूल तो न करें ये 10 गलतियां

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में पीरियड्स के दौरान इन 5 हाइजीन टिप्स का रखें ध्यान

मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करती है आयरन की कमी, जानें इसके लक्षण

सिर्फ 10 रुपए में हटाएं आंखों के नीचे से डार्क सर्कल, जानें 5 आसान टिप्स

क्या है ASMR जिसे सुनते ही होता है शांत महसूस? जानें सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद

Ramanujan :भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन की 5 खास बातें