Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिशु गीत : आलू-गोभी

हमें फॉलो करें शिशु गीत : आलू-गोभी
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

आलू-गोभी आलू-गोभी,
आलू-गोभी।
 
आलू-गोभी की सब्जी में,
डालो लाल टमाटर।
फिर रोटी के संग में खाओ,
चार कटोरी भर-भर।
आलू-गोभी आलू-गोभी,
आलू-गोभी।
 
आलू-गोभी की सब्जी में,
डालो गरम मसाला।
अंगुली चाट-चाटकर खाता,
है हर खाने वाला।
आलू-गोभी आलू-गोभी, 
आलू-गोभी।
 
आलू-गोभी की सब्जी में, 
डालो मिर्ची लाल।
खाने वाला करता सी-सी,
नाक हो गई लाल।
आलू-गोभी आलू-गोभी,
आलू-गोभी।
 
आलू-गोभी की सब्जी में,
डालो धनिया ताजी।
मजा आएगा जब परसेगी,
प्यारी-प्यारी दादी।
आलू-गोभी आलू-गोभी,
आलू-गोभी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

16 दिन होगा पितरों का आह्वान, जानिए कौन सी 5 चीजें करें दान