Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बाल गीत : रखो पकड़कर समय

हमें फॉलो करें बाल गीत : रखो पकड़कर समय
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Funny Poem on Kids
चिड़िया बोली,
राम-राम जी।
उठो करो कुछ,
काम धाम जी।
 
सूरज ऊगा कब से तुम,
अब तक न जागे।
इसी बीच में दुनिया गई,
बढ़ मीलों आगे।
ऐसे ही क्या उम्र करोगे,
तुम तमाम जी।
 
सूरज चंदा तारों का,
जीवन अविरल है।
नदी कहां रुकती बहती,
रहती कलकल है।
मिलता श्रम करने से ही तो,
है इनाम जी।
 
एक-एक पल मोती सा,
अनमोल बहुत है।
ज्ञान और विज्ञान सभी,
का ये ही मत है।
रखो पकड़कर समय न छूटे,
अब लगाम जी।

webdunia
bird poem 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हैजा क्या है ? यह कब और क्यों होता है ? जानिए इसके लक्षण, कारण और सावधानियां