अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर हाइकू रचना...

सुशील कुमार शर्मा
हाइकू 32 
 

 
 
बोझिल मन 
अकेला खालीपन 
बढ़ती उम्र। 
 
सारा जीवन 
तुम पर अर्पण 
अब संघर्ष। 
 
वृद्ध जनक 
तिल-तिल मरते 
क्या न करते?
 
बुजुर्ग बोझ
घर में उपेक्षित 
अंग शिथिल।
 
वृद्ध आश्रम 
मरती संवेदनाएं 
ढहते रिश्ते। 
 
प्रिय दादाजी 
अनुभवों की नदी 
उन्मुक्त हंसी। 
 
दादी की बातें 
रातों की कहानियां 
चुपड़ी रोटी। 
 
पिता का होना 
बरगद की छांव
निश्चिंत जीवन। 
 
अक्षय पात्र
बुजुर्गों का आशीष 
अमृत ध्वनि। 
 
घर में तीर्थ 
बुजुर्गों का सम्मान 
ईश्वर कृपा। 
 
उचित सेवा 
सुधरे परलोक 
ढेरों आशीष। 
 
मार्गदर्शक 
समाज का विकास 
सेवा-विश्वास। 
 
वरिष्ठ जन 
प्रसन्नता से कटे 
बाकी जीवन। 
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

अंगड़ाई लेने से सेहत रहती है दुरुस्त, शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

रोज लगाते हैं काजल तो हो जाएं सावधान, आंखों में हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

चार चरणों के मतदान में उभरी प्रवृत्तियां काफी संकेत दे रही है

ऑफिस में बैठे-बैठे बढ़ने लगा है वजन?

Negative Thinking: नकारात्मक सोचने की आदत शरीर में पैदा करती है ये 5 बीमारियां

अगला लेख