Dharma Sangrah

नन्ही कविता : कितनी अच्‍छी लगती धूप

कृष्ण वल्लभ पौराणिक
कितनी अच्‍छी लगती धूप
दुनिया को चमकाती धूप
सुबह-सुबह से आती धूप
सबका मन बहलाती धूप ...1

अंधेरी रात भगाती धूप
सूरज से है आती धूप
रंगों को दर्शाती धूप
इन्द्रधनुष सजाती धूप ...2
 
ठंडक दूर भगाती धूप
गर्मी में दहकाती धूप
गीले वस्त्र सुखाती धूप
कच्चे खेत पकाती धूप ...3
 
पानी पर जब पड़ती धूप
चम चम चम चम करती धूप
खुले बदन पर गिरती धूप
विटामिन डी पिलाती धूप ...4
 
पत्तों से जब झरती धूप
किरणें बनी नाचती धूप
खपरैली छत गिरती धूप
रजत रेख बन चुभती धूप
 
उसमें धूल दिखाती धूप
सूरज बिम्ब बनाती धूप
पौधों पर जब गिरती धूप
जीवन रस बरसाती धूप ...6
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

सर्दियों में इन 5 बीमारियों में बहुत फायदेमंद है संतरे का जूस, जानिए क्या है सेवन का सही तरीका

Maha Shivratri Recipes: महाशिवरात्रि व्रत विशेष 5 फलाहार रेसिपीज

अगला लेख