Hanuman Chalisa

बच्चों की रोचक कविता : जादुई गलीचा

कृष्ण वल्लभ पौराणिक
जादुई एक गलीचा उतरा
आसमान से छत पर
प्रसून पहुंचा निकट उसी के
जो खेल रहा था छत पर ...1

लिखा हुआ था उसके ऊपर
आओ! बैठो! और कहो तुम
'उड़ जा! उड़ जा! उड़ जा!'
सैर कराऊं अंतरिक्ष की
लौटूं सुन 'घर ले जा' ...2
 
प्रसन्न प्रसून चढ़ा गलीचा
बिंदु को संग लेकर
खेली थी वह साथ उसी के
सुबह-सुबह घंटेभर ...3
 
प्रसून बोला उस पर चढ़ते
'उड़ जा! उड़ जा! उड़ जा!'
उड़ा गलीचा आसमान में
यह जा, वह जा, वह जा ...4
 
चिपके थे दोनों ही उससे
जादू के ही कारण
हवा जोर से टकराई थी
उड़ने के ही कारण ...5
 
छोटे-छोटे खेत दिखे थे
पतली सी थीं नदियां
पर्वतराज हिमालय दिखता
बर्फ सजी इक डलिया ...6
 
तिब्बत का पठार जब देखा
ठंडी हवा चली थी
प्रसून बिंदु निकट हो गए
कुछ गर्मी पहुंची थी ...7 
 
भूख लगी जब उन दोनों को
कहा पेट ने रुक जा
प्रसून बोला तभी जोर से
घर ले जा घर ले जा ...8
 
लगा उतरने वहीं गलीचा
नीचे तब धरती पर
ले आया कुछ ही मिनटों में
उनको छत तपती पर ...9
 
कही कहानी जब प्रसून ने
साथी खुश थे सुनकर
अवसर उनको भी मिलता तो
जाते उस पर चढ़कर ...10
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

अगला लेख