बच्चों की दिलचस्प कविता : चतुर बिल्ली

Webdunia
कृष्ण वल्लभ पौराणिक
दरवाजे‍-खिड़की से कैसे
घर में घुसती बिल्लो रानी
जाली लगी हुई थी सबमें
कर न सकी फिर वह मनमानी ...1

चारों ओर भटक-भटककर
बैठी होकर पानी-पानी
तभी भाग्य से छींका टूटा
आई बिटिया मुनमुन रानी ...2
 
अंदर जाने की जल्दी में
कहीं बात भूली ना मानी
खुला छोड़कर दरवाजे को
की मुनमुन ने थी नादानी ...3
 
चालाक चुस्त मिनकी लपकी
दबे पांव वह घुसी सयानी
पहुंची तुरत किचन के अंदर
ढोला दूध बनी दीवानी ...4
 
चाट जीन से ढुली मलाई
बैठी थी बिल्लो महारानी
मुनमुन की माता जब दौड़ी
भागी बाहर वह मस्तानी ...5
 
मुनमुन को समझाया मां ने
भूली तुम क्यों? बात पुरानी
बिल्ली बहुच चतुर होती है
चकमा देती पूसी रानी ...6
 
दरवाजे को सदा लगाना
यही बात तुमने ना मानी
बोली मुनमुन अपनी मां से
'नां भूलूंगी अब यह ठानी ...7
 
आज बगीचे में बैठी है
घात लगाए बिल्लो रानी
फुदक रही चिड़ियाएं जहं तहं
सीधी भोली वे अनजानी ...8
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

क्या है कुंजल क्रिया? जानें इसके 10 बेहतरीन फायदे

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय