Hanuman Chalisa

बच्चों की कविता : कु्त्ता भौं-भौं करता है

कृष्ण वल्लभ पौराणिक
कु्त्ता भौं-भौं करता है
पूछ उठाए वह फिरता है
देख कभी दूसरा कुत्ता
उस पर भी भौं-भौं करता है ...1
गली-गली में घूमा करता
भूख मिटाने सदा भटकता
मुंह में रोटी लिए दबाए
एकांत ढूंढता चलता है ...2
 
बिल्ली देखकर कभी कहीं पर
हमला कर तभी झपटता है
किंतु पलट बिल्ली गुर्राती
वह तेवर देख ठिठकता है ...3
 
थका हुआ जब वह सोया हो
सपनों में जब वह खोया हो
पत्ता गिरने पर ऊपर से
नींद छोड़ वह चट जगता है ...4
 
वफादार वह सब प्राणी से
गली-मोहल्ले का रक्षक है
ऐरा गैरा घुस ना सकता
सबको सावधान करता है ...5
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

अगला लेख