Hanuman Chalisa

बाल गीत : गुड्डी

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
मेरे नाना के घर में,
कल रात घुसे थे चोर।
 
खट-खट की आवाज सुनी तो,
छोटी गुड्डी जागी।
बिना किए ही देर फटाफट, 
उसने शैया त्यागी।
कान लगाए धीरे से,
आवाज सुनी जिस ओर।
 
धीरे-धीरे गई वहां पर,
बंद किया दरवाजा।
बोली आज बजा दूंगी मैं,
इन चोरों का बाजा।
उसके हाथ आ चुकी थी
इन सब चोरों की डोर।
 
शोर मचाया जोरों से, 
घर, पूरा पड़ोसी जागे।
पकड़े गए बंद कमरे से,
सारे चोर अभागे।
चर्चे होते हैं घर-घर अब, 
गुड्डी के चहुंओर।
 
ऐसे वीर बहादुर बच्चों, 
को आगे लाना है।
इनके साहस के यह किस्से,
सबको बतलाना है।
जानें इनको बच्चा-बच्चा,
जानें चांद-चकोर।
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

अगला लेख