बाल कविता : हम बच्चे हिन्दुस्तान के...

राकेशधर द्विवेदी
हम बच्चे हिन्दुस्तान के,
कुछ ऐसा कर दिखलाएंगे।


 
सारी दुनिया में प्यारा तिरंगा,
भारतवर्ष का लहराएंगे।
 
राम-कृष्ण के संदेशों को,
जन-जन तक पहुंचाएंगे।
 
सत्य, अहिंसा और धर्म के,
गीतों को मधुर स्वरों में गाएंगे।
 
हम बच्चे हिन्दुस्तान के,
कुछ ऐसा कर दिखलाएंगे।
 
शांति, सहिष्णुता, विश्व-बंधुत्व की,
नई इबारत लिख जाएंगे।
 
जो वर्षों से बैठे हैं अंधेरे में,
उनके ‍जीवन में उजियारा बनकर आएंगे।
 
दलित, शोषित और असहाय जनों के,
जीवन के संबल बन जाएंगे।
 
हम बच्चे हिन्दुस्तान के,
कुछ ऐसा कर दिखलाएंगे।
 
रामराज्य के सपनों को,
पूरा करके दिखलाएंगे।
 
दैहिक, दैविक भौतिक ताप से,
दुनिया को निजात दिलाएंगे।
 
भेदभाव और रंगेभद को,
दुनिया से मिटाएंगे।
 
हम बच्चे हिन्दुस्तान के,
कुछ ऐसा कर दिखलाएंगे।
 
गांधीजी के ‍अहिंसा के संदेश को,
सारी ‍दुनिया में फैलाएंगे।

 
Show comments

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर पढ़ें विद्वानों के 10 अनमोल कथन

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

वर्कआउट करते समय क्यों पीते रहना चाहिए पानी? जानें इसके फायदे

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाने में तड़का, आयुर्वेद में भी जानें इसका महत्व

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

The 90's: मन की बगिया महकाने वाला यादों का सुनहरा सफर

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

क्या आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा तो हो सकती है ये 3 समस्याएं