Festival Posters

बच्चों की कविता : बोलो बच्चों, तुम्हें क्या चाहिए?

कृष्ण वल्लभ पौराणिक
बोलो बच्चों
तुम्हें क्या चाहिए? 
जेम्स गोलियां?
केडबरीज?
चुइंगम गोली?
फिफ्टी फिफ्टी?
चॉकलेट, फाइवस्टार?
पार्ले बिस्किट, मैगी?
और कहो जो
तुम्हें चाहिए ...1 

नहीं हमें ये
नहीं चाहिए
हमें दीजिए
खीर-दूध की
सब्जी-रोटी
दाल व चावल
अचार-भुट्टा
गुलाब जामुन
और जलेबी
मथुरा पेड़े ...2
 
कैसे बालक
हो तुम भाई
नई मिठाई
नहीं मांगते
ताकत देती
हैं जो चीजें
उनसे तो तुम
दूर भागते
तुमको तो ये,
सभी चाहिए ...3
 
सुन लो भाई
हमें चाहिए
देशी चीजें
जो भारत में
बनती आई
वे भी सबको
ताकत देती
चीज विदेशी
हमें न खाना
हमको तो वे
नहीं चाहिए ...4
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Gas-free vegetarian dishes: LPG गैस के बिना बनने वाले 20 शाकाहारी व्यंजन

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

यदि खत्म हो गई है गैस तो परेशान न हो, बिना LPG के जल्दी से बनाएं ये 5 आसान डिश

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

राम- राष्ट्र की जीवनधारा और शाश्वत चेतना का प्रवाह

क्या थम जाएगा ईरान युद्ध या यह केवल तूफान से पहले की शांति है?

रामनवमी 2026: प्रभु श्रीराम को लगाएं ये 5 खास भोग, तुरंत प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद

महायुद्ध पर कविता: सुलग रहा संसार है

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

अगला लेख