Hanuman Chalisa

बाल गीत : जय हनुमान बजरंग बली

अंशुमन दुबे (बाल कवि)
जय हनुमान बजरंग बली
अंजनी के लाल पवन सुत नाम तुम्हारा।
जय महावीर हे महाबली
रामभक्ति ही मुख्य काम तुम्हारा।
 
बुद्धि, मति के तुम हो स्वामी
कृपा करो हे अंतर्यामी।
बल शक्ति के तुम हो दाता
पराक्रम के तुम ही विधाता।
 
लक्ष्मण के तुमने प्राण बचाए
पूंछ से अपनी लंका जला आए।
भक्त करे प्रभु गुण गान तुम्हारा
हनुमान करो कल्याण हमारा।
 
भूत-पिशाच सब डर-डर भागे,
भक्त को न कोई कष्ट सतावे।
बुराई तनिक भी टिक न पावे।,
वीर हनुमान का नाम जब आवे।
 
भक्त रहे ना कोई दुखियारे,
दीन-दुखी के तुम रखवारे।
जहां-जहां तुमने पैर पसारे,
कर दिए रोशनी के उजियारे।
 
भक्तों के सभी कष्ट निवारे,
सदा रहो तुम राम दुलारे।
सफल करो हर काज हमारा,
सभी युगों में है राज तुम्हारा।
 
तुम्हारी शरण में ना अब भय।
बोलो सियावर रामचन्द्र की जय।
 
सौजन्य से - साभार- छोटी-सी उमर (कविता संग्रह)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या थम जाएगा ईरान युद्ध या यह केवल तूफान से पहले की शांति है?

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

नक्सल मुक्त भारत की सफलता के बाद अब नई चुनौती

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं और स्टेटस, देखते ही खुश हो जाएगा मन

पुण्यतिथि विशेष: गुरु हरि किशन कौन थे, जानें 'बाल गुरु' का सिख धर्म में योगदान

April Fools Day 2026: आज के दिन झूठ बोलना पाप नहीं, कला है (अप्रैल फूल डे)

ईरान पर भारत का रुख सही