Hanuman Chalisa

नया साल पर कविता : नववर्ष हो मंगलकारी...

Webdunia
- ओमीश परुथी, सोनीपत


 
बैश और बवाल
इक जुनून सा तारी था हवाओं पे
नया साल है आने वाला
सबकी बेताब निगाहें
पुराने साल की नब्ज पकड़े बैठी थीं। 
किसी की आखिरी सांस का
इतनी बेसब्री से इंतजार
देखा था मैंने पहली बार।
पंच सितारा होटल, रेस्तरां व जिमखाने
नेता, अभिनेता, पार्टी-पुंगव जाने-माने
नए साल को गलबहियां डालने को थे बेकरार
कहीं बैश, कहीं बवाल।
उन्मादग्रस्त टी.वी. चैनल
पल-पल का उगल रहे थे हाल।
पुराने साल की सुन अंतिम सांस
सबकी सांस में आई सांस।
नए साल को सबने
किलकारियों, तालियों व प्यालियों
में लपक लिया
'नववर्ष हो मंगलकारी!'
'हैप्पी न्यू ईयर !' 
जाम पर जाम छलकाए गए
मूढ़ मुसद्दी लाल
देख रहा था
सुन रहा था
भीतर-भीतर गुन रहा था
ये जाम, ये डांस, ये आतिशबाजी
न होती गर, तो नया साल न आता?
किसको यह सोचना है भाता
काल की अविरल, अजस्र, प्रवहमान धारा को
किसी क्षण विशेष पर
काटा जा सकता है?
इसे नए और उसे पुराने में
बांटा जा सकता है?
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

अगला लेख