Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : जीता रहूंगा...

सुशील कुमार शर्मा
क्या हुआ सब जा चुके हैं
बच्चे अपना घर बना चुके हैं
जीवन के इस सफर में
अकेला हूं अपने घर में
जीवन के इस उपवन में
खिलता रहूंगा, खिलता रहूंगा।
 
जीवन में सब कुछ पाया
छोड़कर सब मोह-माया
अपने अनुभवों की कीमत
नहीं रखूंगा खुद तक सीमित
मानवता के हितार्थ काम
करता रहूंगा करता रहूंगा।
 
सांसों की गिनती कम हो रही है
मृत्यु जीवन की ओर बढ़ रही है
सभी अपने पराये से लग रहे हैं
दिन में सोए पल रात में जग रहे हैं
जितने भी पल बचे हैं जिंदगी के
जीता रहूंगा जीता रहूंगा।
 
बुढ़ापा नैराश्य का पर्याय नहीं है
जीवन इतना असहाय नहीं है
माना कि तन मजबूर है
माना कि मंजिल दूर है
फिर भी बिना किसी के सहारे
चलता रहूंगा, चलता रहूंगा।
 
हे ईश्वर बोझ न बनूं किसी पर
रहूं अपने सहारे इस जमीं पर
किंचित अभिमान न रहे मन में
स्वाभिमान जिंदा रहे इस तन में
अंतिम समय ये मुख तेरा ही नाम
रटता रहे, रटता रहे।
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

अगला लेख