Hanuman Chalisa

बच्चों की मनोरंजक कविता : आओ चिड़िया

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
आओ चिड़िया आओ चिड़िया,
कमरे में आ जाओ चिड़िया। 


 
पुस्तक खुली पड़ी है मेरी,
एक पाठ पढ़ जाओ चिड़िया। 
 
नहीं तुम्हें लिखना आता तो,
तुमको अभी सिखा दूंगा मैं। 
अपने पापाजी से कहकर,
कॉपी तुम्हें दिल दूंगा मैं।
 
पेन रखे हैं पास हमारे,
चिड़िया रानी बढ़िया-बढ़िया। 
 
आगे बढ़ती इस दुनिया में,
पढ़ना-लिखना बहुत जरूरी। 
तुमने बिलकुल नहीं पढ़ा है,
पता नहीं क्या है मजबूरी।
 
आकर पढ़ लो साथ हमारे। 
बदलो थोड़ी सी दिनचर्या। 
 
चिड़िया बोली बिना पढ़े ही,
आसमान में उड़ लेती हूं। 
चंदा की तारों की भाषा,
उन्हें देखकर पढ़ लेती हूं।
 
पढ़ लेती हूं बिना पढ़े ही,
जंगल-पर्वत-सागर-दरिया। 
 
धरती मां ने बचपन से ही,
मुझे प्राथमिक पाठ पढ़ाए। 
उड़ते-उड़ते आसमान से,
स्नातक की डिग्री लाए।
 
पढ़ लेती हूं मन की भाषा,
हिन्दी, उर्दू या हो उड़िया। 
 
तुम बस इतना करो हमारे,
लिए जरा पानी पिलवा दो। 
भाई-बहन हम सब भूखे हैं,
थोड़े से दाने डलवा दो।
 
हम भी कुछ दिन जी लें ढंग से
अगर बदल दें लोग नजरिया। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Jallianwala Bagh Day: जलियांवाला बाग दिवस पर जानिए इस घटना की 5 खास बातें

अमेरिकी-ईरानी वार्ता इस्लामाबाद में ही क्यों?

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में होते हैं ये 5 बड़े बदलाव

Ambedkar quotes: बाबासाहेब अंबेडकर के 10 अमूल्य विचार, जो आज भी दुनिया बदल सकते हैं

Jyotiba Phule: ज्योतिबा फुले कौन थे, सामाजिक सुधार में उनका क्या योगदान था?