Hanuman Chalisa

बाल गीत : एक नया प्रण, एक नया व्रत

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
पहले तो गांधी ने बोला,
भारत स्वच्छ बनाओ।
उठो, हाथ में झाड़ू लेकर,
कचरा अभी हटाओ।
 

 

 
कुछ ने बात सुनी बापू की,
कुछ ने बात उड़ाई।
और समय के साथ सफाई,
रह गई हवा-हवाई।
 
रहे बीतते बरस-दर-बरस,
कूड़ा-कचरा फैला।
होता रहा देश का हर दिन, 
कतरा-कतरा मैला।
 
सरकारों की आंख बंद थी,
था समाज भी सोया।
पता नहीं चल पाया हमको,
हमने क्या-क्या खोया।
 
गंदी नदियां, गंदे नाले,
गंदे सड़क किनारे।
रिश्ते-नाते, मैले-कुचेले,
टूटे भाईचारे।
 
बीमारी ने दस्तक देकर,
घर-घर हमें रुलाया।
सिर पर चढ़कर लगा बोलने,
बीमारी का साया।
 
तभी हवा का ठंडा झोंका,
एक ओर से आया।
भारत स्वच्छ करेंगे उसने,
नारा एक लगाया।
 
झाड़ू अपने लिए हाथ में,
कर दी शुरू सफाई।
देने लगे प्रेरणा सबको,
झाड़ू उन्हें थमाई।
 
एक नया व्रत, एक नया प्रण,
सबको अब लेना है।
भारत स्वच्छ बनाकर ही अब,
हमको दम लेना है।

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की