Dharma Sangrah

बालगीत : आखिर हम भी प्राणी हैं...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
हाथ हथौड़ा मारा हमको,
यह कैसी बेमानी है।
 

 
मच्छर हैं तो क्या होता है,
आखिर हम भी प्राणी हैं।
 
लहू एक रत्ती पी लेना,
यह तो बड़ा गुनाह नहीं।
इंसानों को हम लोगों के, 
जीवन की परवाह नहीं।
 
मच्छरमार युद्ध हर घर में,
घर-घर यही कहानी है।
 
लिए हाथ में गन के जैसे, 
चीनी रैकिट बैठे हो।
बाज मांस पर झपटे हम पर,
आप झपटते वैसे हो।
 
हाय! हमारी नस्ल मिटाने, 
की क्यों तुमने ठानी है?
 
आतंकी जब घुसें देश में,
तब तो कुछ न कर पाते।
मच्छरदानी में हम घुसते,
तो हथगोले चलवाते।
 
यह कैसी तानाशाही है,
यह कैसी शैतानी है।
 
बची-खुची जो कसर रही है,
ऑल आउट पूरी कर दे।
अपनी जहरीली गैसों से,
मौत हमारे सिर धर दे।
 
अब सिर के ऊपर से भैया,
सचमुच निकला पानी है।
 
इसका बदला हम भी लेंगे,
रक्तबीज बन जाएंगे।
मारोगे तुम एक अगर, 
हम सौ पैदा हो जाएंगे।
 
कभी नहीं अब इंसानों से,
मुंह की हमको खानी है।
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

Valentines Week 2026: वेलेंटाइन वीक: 7 फरवरी से शुरू होगा प्रेमियों का 7 दिनों का उत्सव

Clock Direction: घड़ी लगाने की सही दिशा बदल देगी आपका 'बुरा समय', आज ही चेक करें अपना घर

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

प्रेरक कविता: तुम कमजोर नहीं हो

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

अगला लेख