Hanuman Chalisa

बालगीत : झूठे-मक्कारों को दंड...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
मक्खीजी की कक्षा में जब,
मच्छर आया लेट।


 
जोर-जोर से चिल्लाया था,
पकड़े अपना पेट।
 
दर्द हो रहा मैडम मेरे,
आज पेट में भारी।
इस कारण से लेट हो गया,
वेरी-वेरी सॉरी।
 
मक्खीजी ने कान पकड़कर,
सिर तक उसे उठाया।
बोली, झूठ बोलने में तू,
बिलकुल न शरमाया।
 
सुबह राह में मैंने देखा,
था तुमको गपियाते।
तिलचट्टी के साथ पकौड़ी,
आलू-छोले खाते।
 
ऐसा कहकर मक्खीजी ने,
मुर्गा उसे बनाया।
बड़ी जोर से फिर पीछे से,
डंडा एक जमाया।
 
झूठे-मक्कारों को ऐसा,
दंड दिया जाता है।
ऐसा करने से ही जग में,
सदाचार आता है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

अगला लेख