khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल गीत : बड़े पिताजी

Advertiesment
Fighter plane
बड़े पिताजी पूना वाले,
रात आए हैं ट्रेन से।
लम्बी दूरी की थकान है,
अभी सोए हैं चैन से।
 
बड़े पिताजी आई.आई.टी.,
रुड़की से स्नातक हैं।
कैसे बनते क्रूज़ मिसाइल,
इसमें वे पारंगत है।
बड़े धमाके कर सकते हैं,
इक छोटे से पेन से।
 
बड़े पिताजी रणभूमि में,
फाइटर प्लेन उड़ाते हैं।
दुश्मन की सेना में घुसकर,
बम बरसाकर आते हैं।
श्रेष्ठ पायलेट चुने गए वे,
सीधे एक मतेन से।
 
हम चाहें तो बड़े पिताजी,
जैसे ही बन सकते हैं।
हम भी फाइटर प्लेन उड़ाकर,
दुश्मन को धुन सकते हैं।
दृढ निश्चय से ही होगा यह,
होगा श्रम की देन से।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होली पर कैसे बनाएं हेल्दी ठंडाई?