Hanuman Chalisa

रानी लक्ष्मीबाई की अम‍िट कहानी

Webdunia
- रामगोपाल राही


 

 

कभी-कभी ही वीर नारियां,
मुश्किल से हो पाती हैं।
देशभक्ति में जीवन देकर,
अपने प्राण लुटाती हैं।।

ग्वालियर को जीत लिया था,
उस झांसी की रानी ने।
देशभक्ति का सबक सिखाने,
निकली ‍वीर भवानी ने।।

फिर अंग्रेजी सेना आई,
रानी से टकराने को।
जूझ पड़ी रणचंडी उससे,
अपना देश बचाने को।।

भीषण युद्ध लड़ा था उसने,
मरे फिरंगी सेनानी।
अंग्रेजों के छक्के छूटे,
खूब लड़ी थी मर्दानी।।

रानी के संग उसकी सेना,
करती वार प्रहार रही।
मार-मार के शत्रु दल को,
सुला मौत के द्वार रही।।

ठोकर खाते रुंड धड़ों में,
घोड़े दौड़े जाते थे।
घोड़ों की टापों से बिखरे,
शव छलनी हो जाते थे।।

आग उगलती तोप गर्जना,
टकराहट शमशीरों की।
चीत्कारें ही ‍चीत्कारें थीं
जख्मी पड़े शरीरों की।।

आगे प्राकृतिक बाधा ने,
रानी का पथ रोका था।
पीछे भी अंग्रेजी सैनिक,
मिला न कोई मौका था।।

स्वतंत्रता का शंखनाद कर,
मिट गई वीर भवानी थी।
शंख फूंककर गई जगा,
वह झांसी वाली रानी थी।।

तिथि अठारह जून दुखद दिन,
उसके बलि हो जाने का।
शोक में जन-जन की आंखों में
आंसू भर-भर आने का।।

लश्कर कैम्पू मैदान में,
चिता जली थी रानी की।
फैली चर्चा चहुं दिशा में,
अमिट कहानी रानी की।।
साभार - देवपुत्र
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख