Hanuman Chalisa

धमा-चौकड़ी मचाता बाल गीत : सांप रबर के...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
मुन्ना मेले से दो लाया,
काले-काले सांप रबर के।
 
भरी दुपहरिया उसने दोनों,
फेंके सांप बड़ी दीदी पर।
डर के मारे फूट पड़ा था,
दीदी के चिल्लाने का स्वर।
 
क्या कर पाती वह बेचारी,
हो बेहोश गिर पड़ी डर से।
 
पहले तो मम्मीजी दौड़ीं,
देखा चीख कहां से आई।
छुटकी ने देखा सांपों को,
सांप-सांप कह वह चिल्लाई।
 
हुआ शोरगुल तो फौरन ही,
हाजिर हुए लोग घर भर के।
 
सांप पड़े देखे दादा ने,
हट्ट-हट्ट कर लगे भगाने।
लाठी लाओ, लाठी लाओ,
लगे जोर से वे चिल्लाने।
 
दोनों सांप भयंकर हैं ये,
लाठी ठोंक निकालो घर से।
 
घर के लोग सभी थे विचलित,
बात समझ मुन्ना को आई।
दोनों सांप नहीं हैं असली,
नकली हैं यह बात बताई।
 
डांट पड़ रही अब मुन्ना को,
दादीजी के तीखे स्वर से।
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

बंगाल जीत के बाद भाजपा की अगली राजनीति

अगला लेख