Hanuman Chalisa

बाल गीत : चिड़िया सोच रही है...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
चिड़िया सोच रही है जाकर, 
रपट लिखा दें थाने में। 
 
कई दिनों की भूखी-प्यासी, 
मिला न दाना-पानी। 
बंद हुए छानी-छप्पर अब, 
हो गई बंद नहानी। 
पेड़ कट गए जो करते थे, 
मदद हमें ठहराने में। 
 
नाममात्र को रखे सकौरे, 
जो हैं खाली-खाली। 
पानी थोड़ा डाला होगा, 
पी गए ढोर-मवाली।
अन्न रोज बर्बाद कर रहे, 
हमें क्या मिला खाने में? 
 
पर्यावरण प्रदूषण पर तो, 
रोज हो रहा हल्ला। 
पर हम कितने कदम चले हैं, 
तुम्हीं बताओ लल्ला।
पड़ी ढेर सी स्कीमें हैं, 
वादों के तहखाने में। 
 
आसमान में घुला जहर है, 
धरती हुई विषैली। 
क्या उम्मीद करें लोगों से, 
सोच हो गई मैली। 
सेंध लग रही रोज हमारे,
खाने और ठिकाने में। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख