अकबर-बीरबल की आधुनिक कथा...

Webdunia
हाल ही की बात है। अकबर-बीरबल सभा में बैठकर आपस में बात कर रहे थे।
 
अकबर : मुझे इस राज्य से पांच मूर्ख ढूंढकर दिखाओ...!
 
बीरबल ने खोज शुरू की।


 
 
एक महीने बाद वापस आए सिर्फ 2 लोगों के साथ।
 
अकबर ने कहा- मैंने पांच मूर्ख लाने के लिए कहा था!
 
बीरबल ने कहा- हुजूर लाया हूं। पेश करने का मौका दिया जाए।
 
आदेश मिल गया।
 
आगे पढ़ें पांच मूर्खों की पूरी कहानी...

 
 



 

बीरबल ने कहा- हुजूर यह पहला मूर्ख है। मैंने इसे बैलगाड़ी पर बैठकर भी बैग सर पर ढोते हुए देखा और पूछने पर जवाब मिला कि कहीं बैल के ऊपर ज्यादा लोड न हो जाए इसलिए बैग सिर पर ढो रहा हूं।
 
इस हिसाब से यह पहला मूर्ख है!
 
आगे पढ़ें दूसरे मूर्ख की कहानी 

 


 

दूसरा मूर्ख :



 
दूसरा मूर्ख यह दूसरा आदमी है, जो आपके सामने खड़ा है। मैंने देखा इसके घर के ऊपर छत पर घास निकली थी। यह अपनी भैंस को छत पर ले जाकर घास खिला रहा था। मैंने देखा और पूछा तो जवाब मिला कि घास छत पर जम जाती है तो भैंस को ऊपर ले जाकर घास खिला देता हूं। हुजूर जो आदमी अपने पतरे की छत पर जमी घास को काटकर फेंक नहीं सकता और भैंस को उस पतरे पर ले जाकर घास खिलाए तो उससे बड़ा मूर्ख और कौन हो सकता है?
 
आगे पढ़ें तीसरे मूर्ख की कहानी 


 

तीसरा मूर्ख :



 
बीरबल ने आगे कहा- जहांपनाह, अपने राज्य में इतना काम है। पूरी नीति मुझे संभालना है फिर भी मैंने मूर्खों को ढूंढने में एक महीना बर्बाद किया इसलिए तीसरा मूर्ख मैं ही हूं।
 
आगे पढ़ें चौथा मूर्ख कौन? 


 

चौथा मूर्ख :



 
जहांपनाह, पूरे राज्य की जिम्मेदारी आपके ऊपर है। दिमाग वालों से सारा काम होने वाला है। मूर्खों से कुछ होने वाला नहीं है, फिर भी आप मूर्खों को ढूंढ रहे हैं इसलिए चौथे मूर्ख जहांपनाह आप हुए।
 
आगे पढ़ें कौन है पांचवां मूर्ख ? 


 

अकबर : तो पांचवां मूर्ख कौन हुआ?


 
बीरबल : जहांपनाह मैं बताना चाहता हूं।
 
ऑफिस में बहुत काम है। दुनियाभर के काम-धाम को छोड़कर, घर-परिवार को छोड़कर, बीवी-बच्चों पर ध्यान न देकर WhatsApp और फेसबुक पर जो लगा है और पांचवां मूर्ख ढूंढने व जानने में जिसने अपना समय बर्बाद किया, मेरे हिसाब से पांचवां मूर्ख वही है।

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 
Show comments

Fathers Day पर इन पंक्तियों से करिये पिता के लिए अपनी भावनाओं का इज़हार

बालों पर एप्पल साइडर विनेगर लगाने के हैं ढेरों फायदे, जानिए क्या है लगाने का सही तरीका

World Blood Donor Day 2024: विश्व रक्तदान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Father day 2024 : पिता-पुत्र के लिए पुराणों के 10 खास श्लोक

Father day 2024: 5 पौराणिक पितृभक्तों के बारे में रोचक जानकारी

धूप से झुलस गई है त्वचा तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, जानें फायदे

fathers day 2024 : फादर्स डे पर पढ़ें खास सामग्री (एक साथ)

फ्रीजी बालों के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स नहीं, आजमाएं ये घरेलू उपाय

अगर ढीली पड़ रही है त्वचा तो ये विटामिन हैं स्किन टाइट रखने के लिए वरदान

साहित्य अकादमी ने 2024 के लिए युवा पुरस्कार की घोषणा, जानिए किस भाषा में किसे मिलेगा पुरस्‍कार?