Hanuman Chalisa

प्रेरक कथा : भगवान का दोस्त

Webdunia
बहुत आसान है भगवान का दोस्त बनना... 

एक बच्चा गला देने वाली सर्दी में नंगे पैर प्लास्टिक के तिरंगे बेच रहा था, लोग उसमें भी मोलभाव कर रहे थे। 
 
एक आदमी को उसके पैर देखकर बहुत दुःख हुआ, उस आदमी ने बाजार से नए जूते खरीदे और उसे देते हुए कहा 'बेटा लो, ये जूता पहन लो'। 
 
लड़के ने फौरन जूते निकाले और पहन लिए, उसका चेहरा खुशी से दमक उठा था। वो उस आदमी की तरफ पलटा और हाथ थाम कर पूछा- 'आप भगवान हैं?' 
 
आदमी ने घबरा कर हाथ छुड़ाया और कानों को हाथ लगा कर कहा- 'नहीं बेटा, नहीं!! मैं भगवान नहीं।' 
 
लड़का फिर मुस्कराया और कहा- 'तो फिर जरूर भगवान के दोस्त होंगे, क्योंकि मैंने कल रात भगवान से कहा था कि मुझे नए जूते दे दें।' 
 
वो आदमी मुस्कुरा दिया और उसके माथे को प्यार से चूमकर अपने घर की तरफ चल पड़ा। 
 
अब वो आदमी भी जान चुका था कि भगवान का दोस्त होना कोई मुश्किल काम नहीं...। 

सीख : हमें हमेशा दूसरों को खुशी देने का प्रयास करना चाहिए। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की