छोटे से पेन का कमाल

Webdunia
बात उन दिनों की है जब हम उन्नीसवीं सदी में प्रवेश कर रहे थे। जॉर्ज पार्कर नाम के टीचर अपने स्टूडेंट को पत्र-लेखन सिखाते थे। वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से ईमानदार थे। जब वे अपने स्टूडेंट को पत्र-लेखन की बारीकियाँ सिखा रहे होते थे तो कई बार स्टूडेंटस के पेन से स्याही लीक हो जाती थी। उन दिनों चलने वाले पेन के साथ यह बड़ी समस्या थी। इससे जॉर्ज को बड़ी निराशा होती। स्याही के फैलने से कागज खराब हो जाता।

कपड़े पर भी स्याही लग जाती और लिखावट तो चौपट होती ही थी। अब ऐसे स्याही से पुते पत्र को कोई भी पाठक भला कैसे पढ़ता। जॉर्ज को अपने काम से प्रेम था और उसमें आने वाली हर मुसीबत को दूर करना उनके लिए जरूरी था। तो पेन के लीक होने की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए जॉर्ज ने कुछ औजार खरीदे और उनसे स्टूडेंट्स के पेन ठीक करना शुरू कर दिया। कुछेक पेन इस तरह ठीक किए, फिर जॉर्ज पर यह धुन कुछ ऐसी सवार हो गई कि उन्होंने एक ऐसा पेन बना डाला जिससे स्याही बिल्कुल लीक न हो सके।

जब जॉर्ज को लगा कि उन्होंने वाकई कमाल कर दिया है तो उन्होंने पेन बनाने की इस विधि का पेटेंट करवाया और इस तरह के पेन बड़े पैमाने पर बनाना शुरू किए। बहुत दिनों तक पेन की बिक्री के बाद किसी की सलाह पर जॉर्ज ने उन्हें अपना नाम दिया - 'पार्कर पेन'।

जॉर्ज पार्कर ने 1937 में दुनिया को अलविदा कहा। उनके बाद भी उनकी कंपनी का काम चल रहा है। उनकी कंपनी के बनाए पेन दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। पार्कर कंपनी में अब सभी तरह के पेन बनाए जाते हैं। उनकी कंपनी के बनाए पेन आज दुनिया भर में लोगों की जेब में इठलाते फिरते हैं।

Show comments

दादी-नानी की भोजन की ये 8 आदतें सेहत के लिए हैं बहुत लाभकारी

ये है सनबर्न का अचूक आयुर्वेदिक इलाज

गर्मियों में ट्राई करें ये 5 लिपस्टिक शेड्स, हर इंडियन स्किन टोन पर लगेंगे खूबसूरत

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

डेंगू दिवस पर जानें 2024 की थीम और सावधानियां

हिंदी कविता : चला सखी घूम आई माई के दुआरे

प्रख्यात कथाकार मालती जोशी का निधन