सब्जियों से बनाता था चित्र!

Webdunia
NDND
गुसेपी आर्सिमबोल्डो सोलहवीं शताब्दी का एक इतालवी चित्रकार था। वह अपने समय का जाना-माना चित्रकार था। इसलिए 'ओल्ड मास्टर' भी हुआ जैसा कि पुराने ख्यात चित्रकारों का कहने का रिवाज है। लेकिन वह प्रसिद्ध हुआ फल, फूल, सब्जियों, मछलियों और पुस्तकों से बनाए हुए अपने व्यक्ति चित्रों (पोर्ट्रेट्स) के कारण। कैनवास पर इन वस्तुओं की जमावट इतने अच्छे ढंग से करता कि वे इंसानी चेहरों की तरह दिखाई देते।

यह काम वह इतने अच्छे से कर लेता कि व्यक्तियों और राजा-महाराजाओं तक के चित्र सब्जियों और फूलों से हूबहू बना लेता। यह तो सभी जानते हैं कि राजा लोग कितने सनकी होते हैं। जरा-सी भूल पर किसी को भी मरवा देते हैं। फिर भी गुसेपी के बनाए हुए चित्रों परवे प्रसन्ना होते थे। वह ऑस्ट्रिया के राजा मॅक्समिलन द्वितीय और उनके बेटे रुडोल्फ द्वितीय का दरबारी चितेरा था। उसने रुडोल्फ का ऐसा ही एक चित्र बनाया। वह न सिर्फ रुडोल्फ को पसंद आया। सेक्सनी के शासक राजा ऑगस्टस ने भी उसे देखकर अपने दरबार में काम दिया।

एक लाइब्रेरियन का चित्र तो उसने सिर्फ पुस्तकों के जरिए बनाया था। बीसवीं शताब्दी के विक्षिप्त चित्रकार साल्वाडोर डाली भी गुसेपी के चित्रों से प्रभावित होकर अजीबो-गरीब चित्र बनाने लगे थे। ऐसा नहीं कि गुसेपी ने सामान्य सुंदर चित्र बनाए ही नहीं। उनके अनोखे चित्र इतने पसंद किए गए कि लोग उनके दूसरे चित्र भूल ही गए। चित्रकारी पर लिखने वाले कई विशेषज्ञों ने उन्हें सिरफिरा कहा लेकिन देखिए, गुसेपी के चित्रों में कुछ बात है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

10 लाइन नरक चतुर्दशी पर निबंध हिंदी में

पुष्य नक्षत्र पर पत्नी को दें ये उपहार, लक्ष्मी माता की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

क्या प्यूबिक एरिया में शेविंग क्रीम से बढ़ती है डार्कनेस

सभी देखें

नवीनतम

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

दिवाली पर आपके घर की सुन्दरता में चार चांद लगा सकती हैं ये लाइट्स

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

पेट्रोलियम जेली के फायदे : सिर्फ ड्राय स्किन ही नहीं, जानें इसके छुपे हुए कई ब्यूटी सीक्रेट्स

एंटी एजिंग मेकअप से दिवाली पर दिखें 10 साल छोटी, जानिए ये असरदार ब्यूटी सीक्रेट्स