विचित्र खजाना हमारा शरीर..., पढ़ें रोचक जानकारी

Webdunia
- डॉ. बीआर नलवाया



 
* मनुष्य के शरीर में इतना लोहा (आयरन) होता है कि 1 इंच लंबी 1 कील बन सकती है।
 

 
 


 


* मनुष्य के शरीर में इतना चूना होता है जिससे 2-3 हाथ लंबी दीवार पोती जा सकती है।
 
 


 

 
* वयस्क मनुष्य के शरीर में 7 बट्टी साबुन बनाने जितनी चर्बी होती है।

 


 


* सामान्य प्रत्येक मनुष्य के शरीर में 5 लीटर रक्त होता है।


 


 

 
* मनुष्य के शरीर में 60 प्रतिशत वजन पानी का होता है।

 
 


 


 
* मनुष्य के शरीर में इतनी शकर होती है जिससे 10-20 कप चाय मीठी हो सकती है।


 


 

 
* मनुष्य के मस्तिष्क में 100 अरब सूचनाएं संचित करने की क्षमता होती है।

 


 

 
* मनुष्य के शरीर में इतना पानी होता है जिससे एक 2 माह के शिशु को नहलाया जा सकता है।


 


 



 
* मनुष्य के शरीर में इतना फॉस्फोरस है जिससे 20 माचिस बॉक्स बन सकते हैं।


 


 


* मनुष्य के शरीर में इतना तांबा (कॉपर) है जिससे 1 पैसा ढाला जा सकता है।

 


 
 
* मनुष्य के शरीर में जन्म के समय 300 हड्डियां होती हैं लेकिन वयस्क होते-होते इनकी संख्‍या 206 ही रह जाती है।


 


 

 
* मनुष्य के शरीर से औसत 700 मिलीलीटर पसीना प्रतिदिन बाहर निकलता है।

 


 
 
* मनुष्य के शरीर का सामान्य तापमान 98.4 फेरनहाइट या 37 डिग्री सेल्सियस होता है।

 
 


 

 
* मनुष्य शरीर में इतना कार्बन होता है कि 100 पेंसिलें बनाई जा सकती हैं।

 


 
 
* मनुष्य की आंख के रेटिना में 13 करोड़ 70 लाख प्रकाश संवेदनशील कोश होते हैं।
 
साभार- देवपुत्र 

 
Show comments

क्या दूध वाली चाय-कॉफी सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान?

गर्मी में वैक्सिंग के बाद दाने और खुजली की समस्या से राहत दिलाते हैं ये नुस्खे

ऑयली स्किन को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

गर्मियों में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं गुलाब जल और खीरे से बना फेस मिस्ट

क्या पीरियड्स के दौरान स्तन और बगल में दर्द है चिंता का विषय ?

विश्व जैव विविधता दिवस आज, जानें महत्व और इतिहास

खरबूजे के भी होते हैं कई प्रकार, हर किसी का स्वाद और बनावट है अलग

Tamari और Soy Sauce में क्या है अंतर? जानें बनाने की प्रक्रिया

ये है आज का चटपटा चुटकुला : दो सगे भाइयों के पिता अलग-अलग कैसे ?

खाने में नमक की जगह मिलाएं ये चीज़ें, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कम