हमारा सबसे प्राचीन पूर्वज है समुद्र का 'सैकोराइटस'

Webdunia
मंगलवार, 31 जनवरी 2017 (13:20 IST)
बीजिंग। अनुसंधानकर्ताओं ने इंसानों के सबसे पुराने पुरा ऐतिहासिक पूर्वज के अस्तित्व संबंधी जानकारी खोज निकालने का दावा किया है। उनका कहना है कि चीन में पाए जाने वाला यह सूक्ष्म, बैगनुमा समुद्री जीव 54 करोड़ साल पहले हुआ करता था।
इस जीव का नाम सैकोराइटस है। यह नाम इसके दीर्घवृत्ताकार शरीर एवं बड़े मुंह से बनने वाली बस्ते जैसी आकृति के कारण पड़ा है। विज्ञान के लिए यह प्रजाति नई है और इसकी पहचान चीन में पाए गए सूक्ष्म अवशेषों से की गई थी।
 
ऐसा माना जा रहा है कि यह ड्यूटरोस्टोम का प्राचीनतम उदाहरण है। ड्यूटरोस्टोम एक विस्तृत जैविक श्रेणी है, जिसमें कई उप समूह हैं और इनमें कशेरूकी शामिल हैं।
 
ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और चीन की नॉर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी का कहना है कि सैकोराइटस प्रजातियों की व्यापक श्रेणी का साझा पूर्वज है और यह विकास पथ का पहला ज्ञात कदम है। इसके बाद ही विकास का क्रम धीरे-धीरे करोड़ों साल बाद आज के इंसान तक पहुंचा है।
 
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सिमॉन कोनवे मोरिस ने कहा, 'हमारा मानना है कि एक शुरूआती ड्यूटरोस्टोम के तौर पर यह विविध प्रजातियों की प्राचीन शुरूआत का प्रतिनिधित्व कर सकता है।'

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

यूपी में पीएम मोदी की 3 सभाएं, अमेठी में अमित शाह और राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- बिखर जाएगा गठबंधन, राहुल-अखिलेश चले जाएंगे विदेश

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

अगला लेख