एक गोली खाइए और भूख को भगाइए

Webdunia
शनिवार, 9 जुलाई 2011 (09:44 IST)
अगर आप काम की व्यस्तता के कारण संतुलित भोजन नहीं ले पाते हैं तो वंडर पिल लेकर अपनी भूख मिटा सकते हैं। जी हां, वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इसकी एक गोली में संपूर्ण डाइट है।

हॉलीवुड के कलाकारों ने तो इसे अपना लिया है लेकिन अपने यहां सिलेब्रिटी से लेकर एक्सपर्ट्स तक कुदरती भोजन को ही तरजीह देने की बात कह रहे हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि जल्द ही यह पिल आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की जगह ले लेगी। वैसे अगर मुमकिन हुआ तो इवनिंग स्नैक्स के लिए भी एक अलग पिल होगी। इस गोली को बनाने वाली कंपनी ने इसे 'जूस प्लस' का नाम दिया है। फिलहाल अमेरिका और ब्रिटेन में इस दवा की काफी मांग है।

कंपनी का दावा है कि इसे 17 अलग-अलग अनाज व हरी चीजों से तैयार किया गया है। यही नहीं कहा यह भी जा रहा है कि इसमें वही सब गुण हैं जो आपको दिन के पांच मील्स से चाहिए होते हैं। इसमें रोजाना लिए जाने वाले सभी पोषक तत्वों को शामिल किया गया है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि व्यस्त होने के बावजूद अब सभी लोग रोजाना की जरूरत के विटामिंस व दूसरे पोषक तत्व इसके माध्यम से ले सकते हैं। (एजेंसी)

Show comments

जरूर पढ़ें

गायब हो जाएंगे शनि के वलय, 5 ग्रहों का क्रांतिवृत्त और उल्कापात भी दिखेगा

योगी के मंत्री आशीष पटेल को यूपी STF का डर, क्या है खौफ की वजह

मां और 4 बहनों के हत्यारे अरशद का कबूलनामा, क्यों उठाया इतना बड़ा कदम

क्या शेख हसीना की पार्टी बांग्लादेश में लड़ पाएगी चुनाव?

साल के पहले दिन सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए कहां कितने घटे दाम

सभी देखें

नवीनतम

भारत में 5 फीसदी महिलाओं ने निकलवाया गर्भाशय, जानिए क्‍या है कारण...

Sambhal Jama Masjid : सामने आया संभल शाही जामा मस्जिद का सच, कोर्ट में पेश हुई सर्वे रिपोर्ट

Share Bazaar में तूफानी तेजी, Sensex 1436 अंक उछला, Nifty भी 446 अंक चढ़ा

RSS की शाखा में गए थे बाबासाहब भीमराव आंबेडकर, संघ के प्रति थी अपनेपन की भावना

Breast Cancer के उपचार में मिलेगी मदद, आईआईटी गुवाहाटी ने बनाया इंजेक्टेबल हाइड्रोजेल