25 अप्रैल की रात दिखेगा आंशिक चंद्रग्रहण

इस साल पड़ेंगे तीन चंद्रग्रहण

Webdunia
इस साल पड़ने वाले तीन चंद्रग्रहणों में से पहला चंद्रग्रहण 25 अप्रैल को लगेगा और देशभर के अंतरिक्ष प्रेमी इस खगोलीय घटना को देख सकेंगे। प्लेनेटरी सोसाइटी ऑफ इंडिया के एन. रघुनंदन कुमार ने बताया कि चंद्रमा का एक छोटा-सा हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढंक जाएगा, जिसकी वजह से आंशिक चंद्रग्रहण की स्थिति पैदा होगी।

यह 21वीं सदी का तीसरा सबसे छोटे अंतराल का ग्रहण है, जो कि लगभग 27 मिनट तक रहना है।

नासा के अनुसार, 21वीं सदी का सबसे छोटा आंशिक चंद्रग्रहण 13 फरवरी 2082 को लगेगा और यह सिर्फ 25.5 मिनट तक रहेगा।

नासा के आंकड़े यह भी दर्शाते हैं कि 28 सितंबर, 2034 में दूसरा सबसे छोटा आंशिक ग्रहण लगेगा। यह महज 26.7 मिनट तक चलेगा। आगामी 25-26 अप्रैल को लगने वाला आंशिक चंद्रग्रहण 27 मिनट तक लगेगा। इस तरह यह इस सदी का तीसरा सबसे छोटे अंतराल का चंद्रग्रहण होगा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

गायब हो जाएंगे शनि के वलय, 5 ग्रहों का क्रांतिवृत्त और उल्कापात भी दिखेगा

योगी के मंत्री आशीष पटेल को यूपी STF का डर, क्या है खौफ की वजह

मां और 4 बहनों के हत्यारे अरशद का कबूलनामा, क्यों उठाया इतना बड़ा कदम

क्या शेख हसीना की पार्टी बांग्लादेश में लड़ पाएगी चुनाव?

साल के पहले दिन सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए कहां कितने घटे दाम

सभी देखें

नवीनतम

रिपोर्ट में खुलासा, 440 जिलों के भूजल में नाइट्रेट का लेवल खतरनाक स्तर पर

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चेहरे को लेकर खींचतान, दिग्गज नेताओं की आम सहमति बनाना बड़ी चुनौती?

ये है भारत की एकमात्र ट्रेन जिसमें यात्रा करना है बिल्कुल मुफ्त! जानिए इस ट्रेन का रोचक इतिहास

यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमुपर में जलाने के विरोध को CM ने बताया राजनीति, सभी आशंकाएं निर्मूल, वैज्ञानिक तरीके से हो रहा नष्ट

बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास को नहीं मिली जमानत