Hanuman Chalisa

Supermoon 2025: 6 अक्टूबर 2025 की रात को देखना न भूलें शनिदेव के साथ हार्वेस्ट मून

WD Feature Desk
शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 (13:21 IST)
Harvest Supermoon 2025: सुपरमून तब होता है जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे करीब होता है (जिसे पेरीजी/Perigee कहते हैं) और उसी समय वह पूर्णिमा (Full Moon) की अवस्था में भी होता है। इस दौरान चाँद सामान्य से 14% बड़ा और 30% अधिक चमकीला दिखाई देता है। प्रत्येक सूमन मून का नाम अलग-अलग होता है। वर्ष 2025 में पहला सूपरमून हार्वेस्ट मून के नाम से जाना जाएगा जो 06 अक्टूबर 2025 सोमवार की रात में नजर आएगा। यह बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देगा। 
 
हार्वेट मून Harvest moon:-
इस बार अक्टूबर की पूर्णिमा 6 अक्टूबर की रात को चंद्रमा अपने पूर्ण रूप में पूरी तरह से चमकता हुआ नजर आएगा। इसे विज्ञान की भाषा में सूपरमून कहते हैं। यह मुख्‍यत: 5 प्रकार के होते हैं- हार्वेट, बीबर, ब्लू, कोल्ड और रेड। इस वर्ष का प्रथम सूपरमून हार्वेट मून होगा।
 
कहां दिखाई देगा?
अमेरिका के लोग 6 अक्टूबर को सूर्यास्त के समय आसमान में हार्वेस्ट मून का नजारा देख पाएंगे। इसे देखने वाले ये भी देखेंगे कि एक घंटे बाद चांद का रंग नारंगी-पीला हो जाएगा। भारत के लोग 6-7 अक्टूबर को इस दुर्लभ पूर्णिमा का आनंद ले सकते हैं। यह नजारा देश के ज्यादातर हिस्सों में देखा जा सकता है, बस इसके लिए आसमान का साफ होना जरूरी है।
 
शनि के साथ चंद्रमा:
इस दिन यानि 6 अक्टूबर को मीन राशि में शनि के साथ चंद्रमा की युति रहेगी। इसका अर्थ है कि आसमान में चंद्रमा के आसपास ही आप शनि ग्रह को भी देख सकते हैं। यह दुर्लभ नजारा वर्षों बाद बनेगा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष इसके बाद 5 नवंबर को बीवर मून और 4 दिसंबर को कोल्ड मून देख सकेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

अगला लेख