Hanuman Chalisa

सेंसर्स की मदद से चमगादड़ करते हैं हवा में कलाबाजियां

Webdunia
शनिवार, 2 मई 2015 (15:09 IST)
वॉशिंगटन। एक ताजा अध्ययन के आधार पर विज्ञानियों का कहना है कि चमगादड़ असाधारण सटीकता से उड़ान भर सकते हैं, क्योंकि उनके परों में बहुत ही संवेदनशील स्पर्श सेंसर्स होते हैं जिससे उनकी कोशिकाएं हवा के रुख में मामूली से बदलाव को भी पकड़ने में सक्षम होती हैं।

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस बात को परखा कि किस  तरह यह स्पर्श सेंसर्स चमगादड़ की उड़ान में मदद करते हैं।

'सेल रिपोर्ट्स' नाम के जर्नल में छपे शोध में बताया गया है कि किस तरह चमगादड़ों के पंखों में मौजूद यह स्पर्श सेंसर्स हवा के बहाव में होने वाले बदलाव को उसके मस्तिष्क की कोशिकाओं तक पहुंचाते हैं जिसके आधार पर वह उड़ान नियंत्रण का समायोजन करता है।

यूनिवर्सिटी की तंत्रिका तंत्र विशेषज्ञ सिंथिया एफ. मॉस ने बताया कि अब तक किसी ने भी चमगादड़ों के पंखों में इस तरह के सेंसर्स की जांच नहीं की, जो इसे किसी हवा में बेहतरीन तरीके से उड़ने और कलाबाजी खाने में सहायता करते हैं। मॉस ने बताया कि यह खोज इस बात की ज्यादा विस्तृत रूप में जानकारी दे सकती है कि किस प्रकार उसकी शरीर रचना इन स्पशरें को उसकी उड़ान को निर्देश देने में मदद करती है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान डील का असर: सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

LIVE: अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1123 अंक बढ़ा

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत