Hanuman Chalisa

पौधों से बनने लगेगा प्‍लास्‍टिक

Webdunia
वैज्ञानिकों का यह कहना है कि एक दिन आपकी कुर्सियां, सिंथेटिक कालीन और प्‍लास्‍टिक बैग का निर्माण पेट्रोलियम के बजाय, कोकोआ, चावल और सब्‍जियों के बचे कचरे से होगा। इस संबंध किए जा रहे शोध के बारे में विज्ञानियों ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है।

इटेलियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी के एथेनेसिया एथेनेसियो, आइल्‍कर एस बेयर और उनके साथियों द्वारा तैयार की गई यह रिपोर्ट एसीएस जर्नल मैक्रोमॉलिक्‍यूल्‍स में प्रकाशित की गई। शोधकर्ताओं की इस टीम ने यह बताया प्‍लास्‍टिक का उपयोग लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 2012 में विश्‍वभर में इसका उत्‍पादन 288 मिलियन टन तक पहुंच चुका था।

सिंथेटिक प्‍लास्टिक हजारों सालों तक पर्यावरण को प्रदुषित करते रहते हैं। जमीन में ये भूमि में दबने के बाद इसकी उर्वरा क्षमता को भी क्षीण करते रहते हैं। इनसे निकलने वाले जहरीले घटक मानव स्‍वास्‍थ्‍य पर भी बुरा असर डालते हैं। इसके अलावा प्‍लास्टिक का निर्माण पेट्रोलियम से होता है, जो अपूर्य संसाधन है। यानि जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती।

ऐसी दशा में वैज्ञानिकों द्वारा प्‍लास्टिक का विकल्‍प खोजने का प्रयास किया जा रहा है। इस विकल्‍प को बायोप्‍लास्टिक नाम दिया जाएगा। हालांकि यह मंहगा और चुनौतीभरा प्रोजेक्‍ट है। लेकिन एथेनेसियो की टीम इस बायोप्‍लास्टिक के निर्माण की सस्‍ती तकनीक भी जल्‍द ही ईजाद करने का प्रयास कर रही है।

पौधों में पाया जाने वाला पॉलिमर पौधों को निर्मित करने वाला मुख्‍य घटक होता है। वैज्ञानिकों ने इस पॉलिमर में एसिड, चावल का भूंसा और कोकोआ की फलियां मिश्रित कर इससे कृत्रिम प्‍लास्टिक जैसा पदार्थ निर्मित किया है। यह प्‍लास्‍टिक की भांति ही लचीला है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस प्रोजेक्‍ट के सफल हो जाने पर कृषि से बचने वाले कचरे का बेहतरीन उपयोग किया जा सकेगा साथ ही प्‍लास्टिक से होने वाले प्रदूषण और हानिकारक प्रभावों से भी पृथ्‍वी को बचाया जा सकेगा।
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या राम मंदिर दान घोटाला, आस्था के केंद्र पर 'चंदा चोरी' का साया, SIT जांच से मचा हड़कंप

इंदौर में डरा रहे आत्‍महत्‍या के आंकड़े, मध्‍यप्रदेश में रोज 42 लोग जिंदगी से हार रहे, मौत को गले लगाने का ट्रेंड क्‍यों बढ़ा?

ईवी स्कूटी से भीमनगर पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने खेत जोता, कहा- किसानों का समर्पण देश की खाद्य सुरक्षा का आधार