Hanuman Chalisa

ब्रह्मांड की उत्पत्ति से लेकर अब तक डार्क मैटर में आई है कमी

Webdunia
गुरुवार, 29 दिसंबर 2016 (14:15 IST)
वैज्ञानिकों ने पहली बार पाया है कि बिग बैंग के बाद से ब्रह्मांड में रहस्यमयी डार्क मैटर में पांच प्रतिशत तक की कमी आ गयी है।
रशियन एकेडमी ऑफ साइंसेज के परमाणु अनुसंधान संस्थान (आईएनआर) के इगोर तकाचेव ने बताया, 'आज के ब्रह्मांड और बिग बैंग के तुरंत बाद के ब्रह्मांड में अंतर को इस बात से समझा जा सकता है कि डार्क मैटर के अनुपात में कमी आई है।'
 
तकाचेव ने कहा, 'पहली बार अब हम इस बात का आकलन करने में समर्थ हैं कि डार्क मैटर में कितना ह्रास हुआ है और अस्थिर घटक का आकार क्या होगा।' 
 
खगोलविदों ने 1930 के दशक में अनुमान लगाया था कि ब्रह्मांड में छिपे हुए द्रव्यमान का अनुपात बहुत अधिक है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्लैंक अंतरिक्ष दूरदर्शी से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक ब्रह्मांड में डार्क मैटर की मौजूदगी 26.8 प्रतिशत तक है। इसके अलावा 4.9 फीसदी तक सामान्य तत्व है और 68.3 प्रतिशत डार्क एनर्जी है।
 
डार्क मैटर की प्रकृति से प्लैंक दूरदर्शी द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अध्ययन से निकले सवालों को समझने में मदद मिल सकती है। इस अध्ययन का प्रकाशन फिजिकल रिव्यू डी जर्नल में हुआ है। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग के टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी

अगला लेख