Hanuman Chalisa

हैरतअंगेज...महिला के दिमाग में मिलीं जुड़वां बहनें...

Webdunia
गुरुवार, 23 अप्रैल 2015 (18:39 IST)
लॉस एंजिल्स। एक चौंकाने वाली घटना में अमेरिकी डॉक्टरों ने ट्यूमर होने के संदेह में 26 साल की एक महिला के ऑपरेशन के दौरान उसके मस्तिष्क में हड्डी, बाल और दांत से पूर्ण एक जुड़वां भ्रूण पाया।

इंडियाना यूनिवर्सिटी की पीएचडी छात्रा यामिनी करणम ने पढ़ने और बातचीत में दिक्कत होने के बाद पिछले साल सितंबर में डॉक्टरों से संपर्क किया था। यामिनी की तकलीफ इतनी बढ़ गई थी कि एक समय उसे खाने में बहुत मुश्किल होती थी और उसके पूरे शरीर में दर्द होता था।

वाशिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार जांच के बाद यामिनी के मस्तिष्क में मटर के आकार का एक सिस्ट होने की बात सामने आई और यामिनी का इलाज किया जाने लगा। बाद में यामिनी ने इस साल मार्च में लॉस एंजिल्स के स्कलबेस इंस्टीट्यूट के सर्जन डॉ ह्रायर शाहिनियन से संपर्क किया।

सर्जन ने अपनी जांच में पाया कि ट्यूमर असल में हड्डी, बाल और दांत का एक गुच्छा ‘टेराटोमा’ है। कुछ डॉक्टरों का मानना है कि टेराटोमा जुड़वां होते हैं जो कभी भी पूरी तरह विकसित नहीं हो पाते और इसकी बजाए जीवित शिशु के शरीर में अवशोषित होते हैं।

शाहिनियन ने सफलतापूर्वक टेराटोमा हटाया और अब उन्हें उम्मीद है कि यामिनी पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी। यामिनी ने एनबीसी4 चैनल से कहा कि वे इससे हैरान थीं कि यह ट्यूमर नहीं ‘बल्कि उसकी जुड़वां बहन थी जो पिछले 26 सालों से उसे प्रताड़ित करती आ रही थी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट