Hanuman Chalisa

5 अरब प्रकाशवर्ष दूर आकाशगंगा की खोज

Webdunia
सोमवार, 13 जुलाई 2015 (16:44 IST)
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों ने एक आधुनिक उच्च तकनीकी रेडियो दूरबीन (टेलीस्कोप) का प्रयोग  करके लगभग 5 अरब प्रकाशवर्ष दूर एक आकाश गंगा की खोज की है।
ऑस्ट्रेलियन स्क्वेयर किलोमीटर एरे पाथफाइंडर टेलीस्कोप (एएसकेएपी) की सहायता से इस आकाशगंगा  को खोजा गया है। इसे धरती की ओर आने वाले रेडियो उत्सर्जन के माध्यम से खोजा गया है।
 
टेलीस्कोप की 6 छतरियों को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के एक सुदूर मरुस्थलीय इलाके में मर्चिसन  रेडियो-खगोल विज्ञान वेधशाला (एमआरओ) में स्थापित किया गया था। इसने सौर प्रणाली के जन्म से  पहले उत्सर्जित एक कमजोर सिग्नल की पहचान की।
 
ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन  (सीएसआईआरओ) के जेम्स एलिसन के नेतृत्व में एक शोध दल ने एसकेएपी और एमआरओ की विशेष  प्रणालियों का प्रयोग करके ब्रह्मांड के इतिहास में कम शोध किए गए इस क्षेत्र में यह नई खोज की।
 
एलिसन ने बताया कि अधिकतर वेधशालाओं में यह आवाज अन्य रेडियो तरंगों के शोर में दब जाती है,  लेकिन हमारी वेधशाला काफी शांत स्थान पर है इसलिए हम इस रेडियो उत्सर्जन की पहचान कर पाए हैं।
 
सिडनी विश्वविद्यालय के खगोल भौतिकी के प्रोफेसर इलैन सैडलर ने कहा कि रेडियो तरंगों के स्रोत इस  विस्तार फैलाव वाले ब्रह्मांड में आकाशगंगाओं से निकलने वाले सिग्नलों को यह टेलीस्कोप पकड़ सकती  है। आकाशगंगा पीकेएसबी 1740-517 के उजले केंद्र से निकलने वाली रेडियो तरंगों को पकड़ने के लिए  शोध दल ने एक विशेष तकनीक का सहारा लिया।
 
सैडलर ने बताया कि यदि कोई रेडियो तरंग हाइड्रोजन गैस के पास से गुजरती है तो एक निश्चित आवृत्ति  पर यह एक पहचान बनाती है। यह वैसा ही है जैसा ट्यून करके किसी रेडियो स्टेशन को सेट करना।  इससे आपको पता चलता है कि हाइड्रोजन गैस ने कितनी दूरी तय की और टेलीस्कोप इसी दूरी की माप  करती है।
 
यह आकाशगंगा 5 अरब प्रकाशवर्ष दूर है। एलिसन और सैडलर दोनों विज्ञानी इस परियोजना का हिस्सा  हैं और वे 10 अरब प्रकाशवर्ष दूर सैकड़ों आकाशगंगाओं को ढूंढने के लिए इस प्रणाली का प्रयोग करेंगे।  (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

CM योगी का बड़ा ऐलान, गांवों में बनेंगे पंचगव्य क्लस्टर, 3 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Gold : सोने में जोरदार उछाल, 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव, क्या अभी और बढ़ेंगे भाव