Hanuman Chalisa

आत्महत्या का सबसे बड़ा कारण दिल का टूटना

Webdunia
मंगलवार, 31 मई 2016 (09:33 IST)
नई दिल्ली। देश में परीक्षा के तनाव के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी आत्महत्या करते हैं और  फिर अपनी जीवनलीला को समाप्त करने का दूसरा बड़ा कारण दिल का टूटना है।
मनोचिकित्सक श्याम भट का दावा है कि देश में परीक्षाओं की वजह से होने वाले तनाव के बाद  आत्महत्या करने का सबसे बड़ा कारण दिल का टूटना है। श्याम करीब 1 साल पहले तब सुर्खियों में आए थे, जब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने टीवी पर एक साक्षात्कार में अपने संघर्ष के दौर में अवसादग्रस्त होने का जिक्र किया था।
 
भट ने कहा कि भारत में हर साल 1.35 लाख से अधिक लोग आत्महत्या करते हैं। इनमें से  करीब 20,000 लोगों के आत्महत्या करने का कारण दिल का टूटना होता है। उन्होंने बहुत ही  दर्दनाक दौर से गुजरने के दौरान मनुष्य के दिमाग और शरीर पर पड़ने वाले असर को बयां करती एक किताब लिखी है। किताब में इस स्थिति से निपटने के तरीके भी सुझाए गए हैं।
 
न्यूजीलैंड में जन्मे एमबीबीएस डॉक्टर भट ब्रिटेन और अमेरिका में कार्य करने के बाद अब  बेंगलुरु में अपनी मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराते हैं। उन्होंने अपनी किताब के लिए प्यार और दिल टूटने जैसा विषय इसलिए चुना  है, क्योंकि लोग किसी डॉक्टर से इस विषय पर चर्चा करने की उम्मीद नहीं करते।
 
डॉ. श्याम भट ने कहा कि कॉलेजों और संस्थानों में जाते हुए उन्होंने पाया कि सलाह देने वाले  दिल टूटने पर चर्चा करते थे लेकिन उसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग इसके कारण आत्महत्या  कर रहे थे या अवसाद में थे।
 
भट ने अपनी युवावस्था में हुए प्यार और फिर उसे खोने के अपने अनुभवों को किताब में बयां  करने का प्रयास किया है। उनकी किताब ‘हाउ टू हील योर ब्रोकन हार्ट : ए साइकायट्रिस्ट्स गाइड टू डीलिंग विथ हार्टब्रेक’ जैगरनॉट ऐप पर उपलब्ध है।(भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग के टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

अगला लेख