Hanuman Chalisa

‘अल्तामुरा मानव’ जीवाश्म सबसे पुराना निएंडरथल डीएनए सैम्पल

Webdunia
सोमवार, 6 अप्रैल 2015 (15:27 IST)
वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है कि इटली की गुफा में प्राप्त आंशिक रूप से संरक्षित जीवाश्म ‘अल्तामुरा मानव’ निएंडरथल है जिनकी हड्डियां 128,000 साल पहले से 187,000 साल पहले तक की हैं।

अल्तामुरा मानव का 1993 में दक्षिणी इटली में पता चला था। ये अवशेष चट्टानों में मिले थे जिसके बस सिर और कंधे के कुछ हिस्से नजर आए।

दरअसल यह सोच थी कि खोदकर अवशेष निकालने से उसे भारी क्षति पहुंचेगी और इस तरह वह 20 सालों तक वहीं पड़ा रहा। शोधकर्ता अध्ययन के लिए बस उसका निरीक्षण कर काम चला लेते थे।

माना जाता था कि यह आदिम निएंडरथल का अवशेष है एक ऐसे मानव का अवेशष, जो यूरोप में 200,000 साल पहले से लेकर 40,000 साल पहले तक मौजूद था।

नए अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने छह साल पहले अपना काम शुरू किया। टीम ने कंधे की हड्डियों का कुछ अंश निकाला और अध्ययन के लिए उसे प्रयोगशाला में लाया गया। यूरेनियम थोरियम डेटिंग विश्लेषण के माध्यम से खुलासा हुआ कि यह कैलसाइट 172,000 साल पहले से लेकर 130,000 पहले बना था।

जर्नल ऑफ ह्यूमन एवोल्यूशन में प्रकाशित अध्ययन में टीम ने यह भी बताया कि वे डीएनए सैम्पल निकालने में कामयाब रहे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग के टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी