khatu shyam baba

मंगल ग्रह में 2030 तक पहुंचेगा मनुष्य!

Webdunia
मंगलवार, 29 सितम्बर 2015 (16:55 IST)
नासा ने मंगल ग्रह में पानी होने की पुष्टि कर दी है। हमारे सौरमंडल में मंगल एक मात्र ग्रह है जो पृथ्वी की तरह सूर्य से लगभग समान दूरी पर स्थित है और पृथ्वी से कई मायनों में मेल भी खाता है। इसीलिए हमारे वैज्ञानिक पिछले कई दशकों से इस ग्रह में जीवन की तलाश में लगे हुए थे।
अब जाकर एक सफलता हाथ लगी है और यह सफलता कई मायनों में महत्वपूर्ण भी है। क्योंकि पानी के सहारे मंगल में मनुष्यों के रहने लायक वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस पानी की मात्रा तो ज्यादा नहीं है लेकिन इसने उन्हें ढाढस जरूर बंधाई है। नासा के रोवर ने पानी की धारियों की तस्वीरें भेजी है जो 4 से 5 मीटर चौड़ी हैं और 200 से 300 मीटर लंबी है। 
 
लेकिन मंगल की इस धरा पर पानी कैसे मिला? इस संबंध में वैज्ञानिकों ने सोशल मीडिया में किए गए कुछ सवालों के जवाब में बताया कि उन्हें नहीं पता कि यह हाइड्रेटेड साल्ट कहां से आया। यह नया राज है जिसे हम जल्द खोज निकालेंगे।
 
लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगल की धरा पर मौजूद नमक उसकी धरा में मौजूद पानी को सोखता है। इसी कारण जब गर्मी बढ़ती है तो पानी नमक से पिघलने लगता है। इसके लिए अभी ज्यादा जानने की जरूरत है। मंगल की धरा पर पाए गए इस पानी को ब्रिनी नाम दिया गया है। यह पानी तरल पदार्थ के रूप में यहां पर मौजूद है। 
 
चूंकि अब मंगल की सतह पर पानी तो मिल गया है तो क्या इस पानी को पीने के काम में लाया जा सकता है? या इसके माध्यम से सब्जी-भाजी उगाई जा सकती है? इसके जवाब में वैज्ञानिकों ने बताया कि यह पानी थोड़ी अलग तरह का है जिसमें एक विशेष प्रकार का पदार्थ परचलोरेट्स नजर आ रहा है। इसीलिए इस पानी को अभी पिया नहीं जा सकता। इस पीने के लिए भविष्य में हमें नमक को पृथक करना होगा। 
 
वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि इस पानी का स्वाद नमक की तरह खारा होगा। लेकिन इसमें परचलोरेट्स वाला पदार्थ मिला हुआ है जो मनुष्य के लिए बेहद जहरीला है। 
 
आपको बता दें कि मंगल ग्रह में गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल(9.8 मी/सेकंड स्क्वेयर) से आधे से भी कम है और 3.711 मी/सेकंड है। मंगल में तापमान हर दिन बदलता है कभी यह बेहद गर्म हो जाता है तो कभी बेहद ठंडा। 
 
वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल की सतह पर मनुष्य 2030 तक जा पाएंगे। नासा के मुताबिक उसका अभी ध्यान और पानी की सतहों को ढूंढने का है।              
Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

क्या ईरान युद्ध तेल की कीमतों को ले जाएगा 100 डॉलर के पार

युद्ध काल में निवेशकों ने की भारी बिकवाली, होली पर लाल हुआ शेयर बाजार, लाखों करोड़ स्वाहा

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम