Hanuman Chalisa

बृहस्पति के 12 नए चंद्रमा खोजे गए, अब बढ़कर 79 हुए

Webdunia
बुधवार, 18 जुलाई 2018 (20:11 IST)
वॉशिंगटन। खगोलशास्त्रियों ने सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के 12 नये चंद्रमाओं की खोज की है और इसके साथ ही इस विशाल ग्रह के कुल चन्द्रमाओं की संख्या 79 हो गई है जो सौर मंडल के किसी भी ग्रह की तुलना में सबसे अधिक है।
 
सबसे ज्यादा चांद के मामले में बृहस्पति के बाद शनि दूसरे पायदान पर है, जिसके 61 चांद हैं। अमेरिका कार्नेगी विज्ञान संस्थान की ओर से जारी समाचार विज्ञप्ति के मुताबिक संस्थान के स्कॉट एस शेपर्ड की अगुआई में प्लूटो से आगे विशाल ग्रह की मौजूदगी की तलाश के दौरान सौर मंडल के बाहरी हिस्सों में खगोलीय पिंडों की खोज कर रहे शोधकर्ताओं ने पिछले साल पहली बार इन चंद्रमाओं को देखा था।
 
शेपर्ड ने कहा कि आकाश में बृहस्पति हमारी उस खोज क्षेत्र के नजदीक स्थित था जहां हम बहुत दूर स्थित सौर मंडल के पिंड को तलाश रहे थे। इसी बीच हमें बृहस्पति के चारों तरफ नए चंद्रमा नजर आए।
 
इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के माइनर प्लेनेट सेंटर के गैरेथ विलियम्स ने नए चंद्रमाओं की कक्षाओं की गणना के लिए शोधकर्ताओं के आकलनों का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पति के चारों तरफ कक्षा में एक पिंड के घूमने की पुष्टि के लिए कई बार अवलोकन किया गया, इसलिए पूरी प्रक्रिया में एक साल लग गया।
 
नए चंद्रमा में से नौ तो एक ही झुंड में मिले जो बृहस्पति के घूमने की विपरीत दिशा में चल रहे थे। वहीं, दो नए चंद्रमा बृहस्पति के घूमने की दिशा में ही चल रहे थे। (वार्ता) (Photo Courtesy: NASA)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

निपुण भारत मिशन को नई धार देगी योगी सरकार, जुलाई में प्रदेशभर में होंगी 'निपुण संकल्प कार्यशालाएं'

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

उत्‍तर प्रदेश में शिक्षा से संवर रहा भविष्य, योगी सरकार दे रही अनाथ बच्चों के सपनों को नई उड़ान

UCC: लोगों के सुझावों से बनेगी नीति, सीएम डॉ. मोहन बोले- बच्चों से लेकर बूढ़ों से ली जाए राय

अगला लेख