Hanuman Chalisa

वैज्ञानिकों का दावा, समुद्री ‘स्पंज’ थे हमारे सबसे पुराने पूर्वज

Webdunia
रविवार, 3 दिसंबर 2017 (22:37 IST)
लंदन। समुद्री स्पंज इंसानों और अन्य पशुओं के सबसे पुराने पूर्वज रहे होंगे। वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। उनके इस दावे से मानव विकास से जुड़ी जीव-विज्ञानी बहस सुलझती दिख रही है। जीन से जुड़े पिछले विश्लेषणों में इस बात को लेकर भ्रम रहता था कि समुद्री स्पंज हमारे सबसे पुराने पूर्वज हैं ‘कॉम्ब जेली’।
 
समुद्री स्पंज आदिम, बेतरतीब, अधिकतर समुद्री, पानी सोंखने वाले फिल्टर फीडर हैं जो खाद्य पदार्थों के कणों को छानने के लिए अपने मैट्रिक्स के माध्यम से पानी पंप करते हैं। स्पंज जानवरों में सबसे सरल हैं। ‘कॉम्ब जेली’ भी एक समुद्री जंतु है जिसका शरीर जेलिफिश जैसा होता है।
 
बहरहाल, ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के शोधकर्ताओं की अगुवाई में हुए नए शोध में इस भ्रम की स्थि​ति के कारण की पहचान की गई और खुलासा किया गया कि स्पंज ही सबसे पुराने पूर्वज हैं। इन शोधकर्ताओं ने 2015 और 2017 के बीच जारी किए गए सभी प्रमुख जीनोमिक डेटासेटों का विश्लेषण किया था।
 
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के डेविड पिसानी ने बताया कि तथ्य यह है कि स्पंज या कॉम्ब जेली में से कौन पहले आया, इसके बारे में परिकल्पना तंत्रिका तंत्र एवं पाचन तंत्र प्रणाली जैसी प्रमुख जंतु प्रणालियों के विकास से जुड़े पूर्णत: अलग इतिहास की तरफ इंगित करता है। 
 
पिसानी ने कहा कि लिहाजा, पशुओं के विकास क्रम की जड़ में शाखा के सही क्रम को जानना हमारे अपने विकास और पशुओं की शारीरिक संरचना के अहम पहलुओं के मूल रूप को समझने की बुनियादी जरूरत है। यह अध्ययन ‘करेंट बायोलॉजी’ नाम की पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी स्टार्टअप गंतव्य बनाने की तैयारी, नई स्टार्टअप नीति-2026 पर मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

यूपी में 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना, लाभार्थियों ने जताया आभार

अगला लेख