Hanuman Chalisa

नासा की तस्वीरों में दिखा यूरोपीय मार्स लैंडर से बना गड्ढा

Webdunia
शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 (17:00 IST)
लंदन। नासा के अंतरिक्ष यान की ओर से भेजी गई तस्वीरों में दिखाया गया है कि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का मार्स लैंडर जब मंगल ग्रह पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था तो इससे लाल ग्रह की सतह पर एक उथला गड्ढा हो गया था।
नासा के ‘मार्स रीकान्सन्स ऑर्बिटर’ पर लगे उच्च रेजोल्यूशन वाले कैमरे ने सबसे हालिया तस्वीर 25 अक्टूबर को ली थी। यह मंगल की सतह पर पड़े नए निशानों की तस्वीर बेहद पास से दिखाता है। ये नई तस्वीरें 19 अक्टूबर को ग्रह पर उतरने के दौरान इस्तेमाल किए गए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एक्जोमार्स शियापरेली उपकरणों के बड़े हिस्सों की विस्तृत झलक दिखाती हैं।
 
इन तस्वीरों में गहरे रंग का एक केंद्रीय स्थान दिखता है, जो 2.4 मीटर का है। यह किसी 300 किलोग्राम की वस्तु द्वारा कई सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बना गड्ढा प्रतीत होता है। यह गड्ढा लगभग 50 सेमी गहरा बताया जाता है और विस्तृत जानकारी आगामी तस्वीरों में मिल सकती है।
 
ऐसा संभव है कि मॉड्यूल में लगे हाइड्राजीन प्रणोदक टैंक इसके बाद एक दिशा में विस्फोट कर गए जिससे ग्रह की सतह से विस्फोट की दिशा में मलबा गया। इसकी पुष्टि के लिए और अधिक जानकारी मिलनी बाकी है। शियापरेली से पैराशूट और ऊष्मा कवच तय समय से पहले ही निकल आए थे। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग के टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

मानपुर में कांग्रेस नेता के रिश्तेदार पर हमला, 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

अगला लेख