Hanuman Chalisa

नासा ने खोजी एक नई आकाश गंगा

Webdunia
शनिवार, 18 अक्टूबर 2014 (09:11 IST)
वॉशिंगटन। अनंत ब्रह्मांड में नई नई आकाशगंगाएं खोजे जाने का सिलसिला जारी है। इस बार नासा के विशालकाय अंतरिक्ष दूरबीन ने एक बहुत छोटी आकाश गंगा देखी है।

यह विशालकाय आवर्धक लेंस द्वारा खोजी गई अब तक की आकाश गंगाओं में सबसे ज्यादा दूरी पर है। इसकी दूरी 13 अरब प्रकाशवर्ष मापी गई। टीम ने रंग विश्लेषण तकनीक का प्रयोग किया और अनेक तस्वीरें निकालकर इसकी दूरी का पता लगाया।

एक अध्ययन के मुताबिक, इस आकाश गंगा से ब्रह्मांड बनने की प्रक्रियाओं और इसके इतिहास का पता चल सकता है।

कैलीफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एडी जिट्रीन के मुताबिक, यह खोज मैसिव गैलेक्सी क्लस्टर अबेल2744 जिसे पंडोरा क्लस्टर कहते हैं, के लेंसिंग पावर के उपयोग से की गई। यह किसी भी आकाश गंगा की तीन बड़ी तस्वीरें बनाता है।

इस आकाश गंगा को मिल्की वे आकाश गंगा से 850 प्रकाश वर्ष और 500 गुना छोटा मापा गया है। जिट्रीन के मुताबिक, अपने छोटे आकार और कम वजन के कारण यह आकाश गंगा तारों के बनने की प्रक्रिया में भी शामिल होती है।

जिट्रीन ने कहा कि इस खोज से यह बात साबित होती है कि अभी भी तारामंडल में कई ऐसी आकाश गंगाएं हैं, जिनका हमें पता नहीं है। हमें उनकी खोज में प्रयासरत रहना चाहिए। इससे हमें यह पता लग सकेगा कि आकाश गंगाएं और ब्रह्मांड किस तरह एक-दूसरे का साथ देते हैं। (एजेंसी)
Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

MPL T20I League: जबलपुर रॉयल लायंस ने भोपाल लेपर्ड्स को 5 विकेटों से हराया

भागीरथपुरा कांड के बाद अब इंदौर के बांगड़दा में दूषित पानी का कहर, 10 से ज्यादा लोग बीमार, बच्‍चे भी बीमार

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन तेजी, Sensex 544 अंक उछला, Nifty पहुंचा 24000 के करीब

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो