Hanuman Chalisa

उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव क्या है, जानिए

अनिरुद्ध जोशी
सांकेतिक चित्र

उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव के बारे में वैसे तो बहुत लोग जानते ही होंगे लेकिन जो नहीं जानते हैं उनके लिए यहां प्रस्तुत है संक्षित जानकारी। अंग्रेजी में उत्तरी ध्रुव को नॉर्थ पोल और दक्षिणी ध्रुव को साउथ पोल कहते हैं। यह धरती के दो छोर है।
 
 
- दोनों ही ध्रुवों पर लगभग 6 माह दिन और 6 माह रात रहती है। उत्तरी ध्रुव में 22 मार्च के लगभग सूर्य उदित होता है और 6 माह तक यहां पर दिन रहता है और इसके विपरीत दक्षिणी ध्रुव पर 6 माह तक रात बनी रहती है। फिर 23 सितम्बर आते-आते दक्षिणी ध्रुव सूर्य के समक्ष आ जाता है और यहां 6 महीने तक सूर्य उदित रहता है तो यहां पर 6 माह तक दिन रहता है और इसके विपरीत उत्तरी ध्रुव पर 6 माह रात बनी रहती है। 
 
 
- जो भी देश या इनकी सीमाएं उत्तरी या दक्षिणी ध्रुव से लगती है वहां भी अमूमन इतने ही समय दिन और रात रहते हैं। उत्तरी ध्रुव में स्थित देश- कनाडा, ग्रीनलैंड, रूस, आइसलैंड, नोर्वे और स्वीडन है जबकि दक्षिणी ध्रुव में स्थित अंटार्कटिक महाद्वीप है जहां किसी भी प्रकार की आबादी नहीं है।
 
- चुम्बकीय उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव वहां होते है, जहां पर कम्पास संकेत करता है। उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव वे ध्रुव हैं, जिन पर पृथ्वी घूमती है। वहीं जिन्हें लोग एक ग्लोब पर देखते हैं।
 
 
उत्तरी ध्रुव :
1. उत्तरी ध्रुव हमारी धरती सबसे सुदूर उत्तरी बिन्दु है जहां पर धरती अपनी धुरी पर घूमती रहती है। यह आर्कटिक महासागर में पड़ता है और यहां अत्यधिक सर्दी पड़ती है। इस ध्रुव के आसपास का महासागर बहुत ठंडा है और सदैव बर्फ की मोटी चादर से ढका रहता है और महासागर में बर्फ के पहाड़ तैरते रहते हैं। उत्तरी ध्रुव में समुद्र पर जमी बर्फ़ की परत 2 से 3 मीटर तक मोटी होती है।
 
 
2 . उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव की तुलना में कम ठंडा है क्योंकि यह महासागर के मध्य में समुद्र स्तर पर स्थित है। सर्दियों में यहां का तापमान -43°से -26° के बीच रहता है और औसत लगभग -34°से होता है। गर्मियों में तापमान का औसत जमाव बिन्दु ०°के आसपास रहता है।
 
3. उत्तरी ध्रुव से आप ध्रुव तारे को सदैव आकाश में स्पष्ट देख सकते हैं। ध्रुव तारा सदैत उत्तर में ही दिखाई देता है। सदियों से नाविक इसी तारे को देखकर ये अनुमान लगाते रहे है की वे उत्तर में कितनी दूर हैं। 
 
4. उत्तरी ध्रुव क्षेत्र में अर्धरात्रि के सूर्य (मिडनाइट सन) और ध्रुवीय रात (पोलर नाइट) का दृश्य भी देखने को मिलता है।
 
5. उत्तरी ध्रुव पर रहा जा सकता है। हालांकि यहां वनस्पति बहुत कम मिलती है लेकिन महासागर के पानी में कई तरह के प्लैंक्टन मिलते हैं। इसके अतिरिक्त जमीन पर रहने वाले ध्रुवीय भालू और समुद्र एवं भूमि दोनों पर रहने वाली सील भी मिलती है।

दक्षिणी ध्रुव :
1. दक्षिणी ध्रुव पर पड़ने वाला महाद्वीप है अंटार्कटिका। यह बहुत ही ठंडा स्थान है। यहां रहना किसी के भी बस की बात नहीं है। यहां बर्फिले तूफान चलते रहते हैं।
 
 
2. दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचना कठिन है क्योंकि यह एक पर्वतीय महाद्वीप पर स्थित है जो बर्फ की मोटी चादर से ढका है। 
 
3. दक्षिणी ध्रुव का 2 प्रतिशत भाग चट्टनों और 90 प्रतिशत भाग बर्फ से बना है। चट्टानों पर काई और लाइकेन पाए जाते हैं। 9 हजार फीट से भी अधिक बर्फ की मोटी चादर यहां बिछी रहती है। यही कारण है कि यहां उत्तरी ध्रुव की अपेक्षा कई गुना ज्यादा ठंड पड़ती है। -89.2 डिग्री होता है यहां का न्यूनतम तापमान।
 
 
4. पेंग्विन नामक उभयचर प्राणी केवल दक्षिणी ध्रुव पर ही पाया जाता है। विशेष रूप से अंटार्कटिक में पाए जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

Operation Tiger: क्या देवेंद्र फडणवीस के साथ भी वही हो रहा है जो कभी आडवाणी, गडकरी और शिवराज सिंह चौहान के साथ हुआ था?

WhatsApp पर बिना मोबाइल नंबर शेयर किए करें चैट, आ रहा है नया Username फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

अगला लेख