Hanuman Chalisa

खोजा गया नए किस्म का परमाणु बंध

Webdunia
सोमवार, 7 नवंबर 2016 (19:01 IST)
वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने पहली बार एक कमजोर परमाणु बंध की पहचान की है जिसमें एक इलेक्ट्रॉन एक परमाणु को पकड़कर अपने साथ बांध सकता है। इसके बारे में 14 साल पहले सिद्धांत पेश किया गया था।
 
अमेरिका के परड्यू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक बटरफ्लाई रेडबर्ग अणु का अध्ययन किया और बेहद उत्तेजित किए जा सकने वाले दो परमाणुओं के बीच के कमजोर बंध पर गौर किया। उन्होंने कहा कि यह एक दशक से ज्यादा समय पहले से मौजूद रहा होगा। रेडबर्ग अणुओं का निर्माण उस समय होता है, जब एक इलेक्ट्रॉन को एक परमाणु के नाभिक से दूर भेज दिया जाता है।
 
परड्यू में भौतिकी एवं अंतरिक्ष विज्ञान के प्रोफेसर क्रिस ग्रीने और उनके सहकर्मियों ने वर्ष 2002 में यह सिद्धांत पेश किया था कि ऐसा एक अणु किसी अन्य परमाणु को आकर्षित कर सकता है।
 
ग्रीने ने कहा कि आम परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन नाभिक से महज एक या दो एंगस्ट्रॉम दूर होते हैं लेकिन रेडबर्ग परमाणुओं में ये सौ या हजार गुना दूर हो सकते हैं। ग्रीने ने कहा कि 1980 के दशक के अंत में और 1990 की शुरुआत में किए गए प्रारंभिक काम के बाद वर्ष 2002 में हमने यह संभावना देखी कि सुदूर रेडबर्ग इलेक्ट्रॉन एक अन्य परमाणु को एक लंबी दूरी पर बांध सकता है। 
 
उन्होंने कहा कि इस नई बंधन प्रणाली में एक इलेक्ट्रॉन एक परमाणु को बांध सकता है। यह रसायन शास्त्र के लिहाज से वाकई नया है। यह एक परमाणु को किसी अन्य परमाणु से बांधने का एक पूरा नया तरीका है। (भाषा)

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

CM मोहन यादव ने 900 MSME यूनिट्स को दिए ₹360 करोड़, बोले- सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन रहा मध्यप्रदेश

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन का आयोजन

बंजी जंपिंग बनी मौत का कारण, 40 मीटर ऊंचाई से गिरी 21 वर्षीय युवती, सेफ्टी रोप ही नहीं थी जुड़ी

देहरादून में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, 12 नामजद, आरोपियों की संपत्तियां बुलडोजर से ध्वस्त

अगला लेख