Hanuman Chalisa

पानी के अंदर चलने वाला रोबोट

Webdunia
कोलकाता। आईआईटी खड़गपुर के छात्र इन दिनों एक ऐसा रोबोट बना रहे हैं, जो पानी के भीतर स्वायत्त रूप से काम करेगा।

पानी के भीतर काम कर सकने वाला यह स्वायत्त वाहन (ऑटोनॉमस अंडरवाटर वेहिकल-यूएवी) ड्रोन के मुकाबले ज्यादा बुद्धिमता से काम करेगा। यह पानी के भीतर भी दिए हुए काम को पूरा करने में निपुण होगा। यह रोबोट किसी दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे को समुद्र के भीतर खोजने में सक्षम होगा।

सेंटर ऑफ रोबोटिक्स के छात्र पहले ही इस तरह के रोबोट का एक प्रारंभिक स्वरूप क्राकेन 3.0 तैयार कर चुके हैं, जो बिलकुल पनडुब्बियों की तरह 10 मीटर तक पानी की गहराई में जा सकता है।

छात्रों की इस टीम का नेतृत्व करने वाले अभय कुमार ने बताया कि हम इसे पहले से किसी विशिष्ट कार्य के लिए निर्दिष्ट (प्रोग्राम) कर देते हैं, जैसे कि जल के भीतर सर्वेक्षण करना, मलबे में खोए हुए सामानों को पहचानना और उन्हें उठाना इत्यादि।

इसे पानी के भीतर किसी जहाज की तली की मरम्मत करने के लिए भी काम में लाया जा सकता है। अतिसंवेदनशील सेंसरों और कैमरों से परिपूर्ण यह रोबोट अपने आसपास की चीजों को खोजने में सक्षम है। 1.3 मीटर लंबा यह रोबोट स्वयं 5 दिशाओं में घूमने में सक्षम है।

ड्रोन को पानी के भीतर प्रयोग नहीं किया जा सकता, क्योंकि उनकी बिना तार वाली तकनीक पानी के भीतर काम नहीं करती।

कुमार ने बताया कि जब यूएवी एक बार पानी के अंदर चला जाता है तो इसे खुद से निर्णय लेने होते हैं इसलिए यह ड्रोन से ज्यादा बुद्धिमता से काम करता है। एक शक्तिशाली कम्प्यूटर इस मशीन का हिस्सा है। ये रोबोट इस तरह बनाए गए हैं कि वे आपात स्थिति से भी निपट सकते हैं।

भारत में कुछ साल पहले आईआईटी में पहला स्वदेशी यूएवी बनाया गया था। तब से अन्य संस्थानों ने कई प्रारंभिक स्वरूप बनाए लेकिन हकीकत में इनका इस्तेमाल अभी दूर की कौड़ी है। रोबोट का निर्माण कर रहा यह दल प्रोफेसर सीएस कुमार की देखरेख में काम कर रहा है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज