Hanuman Chalisa

रोबोटिक चीता जो कि तेज दौड़ सकता है

Webdunia
अमेरिका में एक रोबोटिक चीता को प्रदर्शित किया गया है जो कि आपसे भी तेज गति से दौड़ सकता है। इसकी रफ्तार न केवल मूक होगी वरन यह कूद भी सकेगा। इसे मैसाचुएट्‍स इंस्टीट्‍यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के शोधकर्ताओं ने बनाया है। यह मैकेनिकल बिग कैट चार टांगों का प्राणी है जो कि गियर्स, मोटर्स और बैटरीज के सहारे चलता है। इसका एक वर्ष से भी अधिक समय से विकास किया जा रहा है। पहले इसे एक केबल के जरिए मैन पावर से जोड़ा गया था। 
 
अब इस रोबोट को वाइल्ड कैट का नाम दिया गया है। हाल ही में, इसे दस किमी प्रति घंटा की स्थिर दर से दौड़ता हुआ फिल्माया गया है। यह एक बाधा को भी पार करता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि अंत में इसकी रफ्तार को तीस किमी प्रति घंटा तक बढ़ाई जा सकती है और यह रफ्तार उसैन बोल्ट से भी तेज होगी। एक रोबोट को हरे मैदान की अपेक्षाकृत ऊबड़खाबड़ जमीन पर एक निश्चित दर से दौडाना एक चुनौती थी। 
 
इसकी रिसर्च टीम ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया जोकि विश्वस्तरीय स्प्रिंटर्स से प्रभावित था और इसमें लम्बे-लम्बे डग को बढाया जाएगा ताकि यह अपेक्षाकृत अधिक तेजी से कदम भर सके। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर सांगबाइ किम का कहना है कि उसेन बोल्ट जैसे बहुत सारे तेज धावक अपनी टांगों को उतनी तेजी से नहीं चलाते हैं और वे वास्तव में अपने डग भरने की लम्बाई को बढ़ाते हैं। वे अपना ग्राउंड फोर्स बढ़ाते हैं ताकि वे बारम्बारता को बनाए रखते हुए तेज से उड़ सकें। 
 

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग के टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

मानपुर में कांग्रेस नेता के रिश्तेदार पर हमला, 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत